मेरठ: डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने दुल्हैड़ा गांव का दौरा किया, समाजिक अभियानों पर चर्चा की
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया मेरठ के गांव दुल्हैड़ा पहुंचे। जहां हिंदूवादी नेता का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रवीण भाई तोगड़िया ने हिंदू समाज के उत्थान, सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े अभियानों की जानकारी दी।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हिंदू की संख्या घटते ही कटेगा, भागेगा और लुटेगा। जब तक देश में हिंदुओं का बहुमत है तब तक सुरक्षित हैं। बहुमत डंडे और कानून से बनेगा। उन्होंने कहा कि वो हर हाल में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाएंगे।
गार्डन सिटी मंडप में आयोजित एक सम्मेलन में पहुंचे हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया ने ये बातें कही। प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर के लिए 450 साल से लड़ाई लड़ी थी। 25 साल की आयु में उन्होंने राम मंदिर आंदोलन में हिस्सा लिया। हमें इसकी खुशी है कि अब राम मंदिर बन गया है।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के लिए हिंदू समाज के सभी वर्गों से सवा-सवा रुपया लिया गया। आठ करोड़ लोगों ने इसके बनवाने में सहयोग किया। राम मंदिर गरीब के पैसे से बना है।
उन्होंने कहा कि इस समय देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बहुत जरूरी है। इसे बनवाया जाएगा। जिनकी संख्या अधिक है और मुफ्त में हमारा अनाज खा रहे हैं, जनसंख्या नियंत्रण कानून के बाद अधिक बच्चे वाले सरकारी सुविधाओं से वंचित हो जाएंगे।
