ऑनलाइन मंगाए गए मोबाइल चोरी करने में एक और डिलीवरी ब्वॉय गिरफ्तार

मुरादाबाद । मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र में ऑनलाइन माध्यम से मंगाए जाने वाले इन्स्टाकार्ट कम्पनी मोबाइल चोरी का एक और आरोपित शनिवार को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसी मामले में पूर्व में दो आरोपित डिलीवरी ब्वॉय गिरफ्तार करके जेल भेजे गए थे। बीती 16 नवंबर को थाना मझोला क्षेत्र के दिल्ली रोड […]
मुरादाबाद । मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र में ऑनलाइन माध्यम से मंगाए जाने वाले इन्स्टाकार्ट कम्पनी मोबाइल चोरी का एक और आरोपित शनिवार को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसी मामले में पूर्व में दो आरोपित डिलीवरी ब्वॉय गिरफ्तार करके जेल भेजे गए थे।
बीती 16 नवंबर को थाना मझोला क्षेत्र के दिल्ली रोड केनरा बैंक के समीप स्थित इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक सौरभ कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार सिंह थाना मझोला पर तहरीर देकर अज्ञात आरोपित चोर द्वारा इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम से, ग्राहकों द्वारा आनलाइन मंगाये गये कुल 22 मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
थाना मझोला एसएचओ धनंजय सिंह ने बताया कि थाना पुलिस द्वारा बीती 6 फरवरी को इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के डिलीवरी ब्वॉय थाना सिविल लाइन क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी निवासी आकाश कुमार पुत्र रमेश कुमार और थाना मझोला के एकता कॉलोनी निवासी प्रिन्स तोमर पुत्र प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया गया था।
इनके कब्जे से चोरी के 11 मोबाइल बरामद किये गए थे। उन्होंने आगे बताया कि इसी मामले में आज शनिवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक सरताज सिंह ने पुलिस टीम के साथ फरार चल रहे आरोपित तारिक इम्तियाज पुत्र इम्तियाज अली निवासी जामा मस्जिद गली नंबर 04 थाना मुगलपुरा जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें मुरादाबाद: गैस एजेंसी पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अनियमितताओं पर भारत गैस का गोदाम सीलगिरफ्तार आरोपित इम्तियाज द्वारा इन्स्टाकार्ट कम्पनी से मोबाइल चोरी कर अपनी दुकान के माध्यम से बेचे गए थे, जिसकी निशानदेही पर चोरी का मोबाइल एप्पल आईफोन 11 बरामद किया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां