भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आरोप! सपा नेताओं के विवादित बयान से हिंदू संस्कृति और त्योहारों को खतरा


दीपावली पर सपा की आलोचना

विवादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया
भूपेंद्र चौधरी ने सपा नेताओं के हालिया विवादित बयानों की भी आलोचना की। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव का कथन “रोशनी के बाद अंधेरा ठीक नहीं है” और आजम खान का बयान कि “जो लोग दीये जला सकते हैं, वह कुछ भी जला सकते हैं” न केवल आपत्तिजनक हैं बल्कि बहुसंख्यक समाज की आस्था का अपमान भी करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि दीप जलाना भारतीय संस्कृति में सुभता, सकारात्मकता और प्रेम का प्रतीक है और इसे किसी भी राजनीतिक बहस का हिस्सा नहीं बनाया जा सकता।
सपा की सोच पर हमला
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सोच सनातन धर्म और हिंदू विरोधी है। विपक्ष का एजेंडा हमारी परंपराओं और आस्था को कमजोर करना है। उन्होंने कहा कि सपा नेता साधू-संतों और धार्मिक क्रियाओं पर नकारात्मक टिप्पणी करते हैं, और दीप जलाना जैसे धार्मिक कार्यों को भी राजनीतिक विवाद का विषय बनाते हैं।
स्वामी प्रसाद मौर्य पर टिप्पणी
भूपेंद्र चौधरी ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मौर्य राजनीतिक रूप से हाशिये पर हैं और केवल विवादित बयान देकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश और देश में दीपावली उत्सव भव्यता और आस्था के नए अध्याय के रूप में मनाया जा रहा है।
जनता से अपील
अंत में, भूपेंद्र चौधरी ने जनता से अपील की कि समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए सतर्क रहें और नकारात्मक राजनीतिक बयानबाजी का विरोध करें। उन्होंने कहा कि लोग अब तय कर चुके हैं कि जो भी सनातन धर्म और हमारी आस्था का अपमान करेगा, उसे राजनीतिक रूप से अस्वीकार किया जाएगा।