लेनदेन और खाने को लेकर शादी में बढ़ा विवाद, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के जमकर हुई मारपीट
मुरादाबाद। बुधवार को मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव में लेनदेन और खाने को लेकर शुरू हुए विवाद में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। मामला थाने पहुंच गया। कुछ जिम्मेदार लोगों ने समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी और शादी टूट गई है। दूल्हा पक्ष […]
मुरादाबाद। बुधवार को मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव में लेनदेन और खाने को लेकर शुरू हुए विवाद में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। मामला थाने पहुंच गया। कुछ जिम्मेदार लोगों ने समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी और शादी टूट गई है।
दूल्हा पक्ष का आरोप है कि दुल्हन पक्ष को शाम के समय बुलाया गया था, लेकिन दुल्हन पक्ष ज्यादा लोगों के साथ दोपहर के समय आ गया और खाना तैयार नहीं होने पर हंगामा किया। इसी बात से विवाद शुरू हुआ। जबकि दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दहेज देने के बाद भी दूल्हा पक्ष एक लाख रुपये की मांग कर रहा था।
मुरादाबाद के दलपतपुर निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी हयातनगर निवासी युवक के साथ अक्तूबर 2022 में तय की थी। विवाह के लिए 8 फरवरी की तारीख तय हुई थी। दुल्हन पक्ष ने हयातनगर आकर ही शादी करने की बात कही थी। इसके लिए एक मैरिज हाल बुक कर लिया गया था।
ये भी पढ़ें सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन पर मचा सियासी घमासान, दोबारा पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे डीएमबुधवार की दोपहर दो बजे दुल्हन पक्ष के लोग मैरिज हाल पहुंच गए। इस दौरान उन्हें खाना तैयार नहीं मिला तो हंगामा हुआ। दूल्हा पक्ष का कहना है कि शाम को चार बजे बुलाया गया था। शाम का खाना ही तय हुआ था, इसलिए दोपहर में खाना तैयार नहीं किया गया था। आरोप है कि दुल्हन पक्ष से 150 लोग आना तय हुए थे, लेकिन वह समय से पहले आए और 200 लोग लेकर आए। हंगामा बढ़ा तो जिम्मेदार लोगों ने हंगामा शांत करा दिया।
रात साढ़े नौ बजे जब घुड़चढ़ी की रस्म चल रही थी। इसी दौरान फिर से हंगामा शुरू हो गया। हंगामा बढ़ने के साथ ही मारपीट हुई। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की।
हयातनगर थाने पहुंचकर दुल्हन पक्ष ने दहेज में एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले में देर रात से तक पंचायत हुई लेकिन समझौता नहीं हुआ। दुल्हन पक्ष ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया है। दूल्हा और दुल्हन को भी पीटने का आरोप दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाया है। वहीं थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां