सरकारी ज़मीन पर तड़के 44 पेड़ों का सफाया: ट्रैक्टर लेकर भागे आरोपी, दर्ज हुआ मुकदमा
Moradabad News: तहसील क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब लेखपाल को सूचना मिली कि ग्राम की गाटा संख्या 15/3 में लगे सरकारी पेड़ों को चोरी-छिपे काटा जा रहा है। मामला रविवार सुबह का बताया जा रहा है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई।
मौके पर पहुंचते ही आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार
लेखपाल राजस्व निरीक्षक सोमपाल सिंह के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। जैसे ही पेड़ काट रहे लोगों ने अधिकारियों को देखा, वे ट्रैक्टर-ट्रॉली, औजार और लकड़ी के साथ भाग निकले। ग्रामीणों ने बताया कि कटान का कार्य सुबह लगभग 5 बजे से सिफ्ते हसन और एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कराया जा रहा था।
कुल 44 पेड़ों की कटान की पुष्टि
राजस्व टीम ने घटनास्थल पर गिरे पेड़ों की गिनती कराई, जिसमें कुल 44 पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई। इन सभी की सुपुर्दगी ग्राम प्रधान मुंडिया रसूलपुर को दे दी गई। इस कटान के कारण ग्राम सभा को भारी राजस्व हानि होने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें सहारनपुर में व्यापारियों ने की प्रदूषण मुक्त, अनुशासित व उल्लास पूर्वक होली खेलने की अपील पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
राजस्व विभाग द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली टांडा पुलिस ने सिफ्ते हसन व एक अज्ञात युवक के खिलाफ आवश्यक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां