अमरोहा: विधायक की कार पर हमले में बड़ी कार्रवाई, दो नामजद गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

अमरोहा में रविवार रात क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा की कार पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार विधायक की कार अमरोहा की ओर जा रही थी। रेलवे क्रॉसिंग के पास पीछे से आई बाइक पर सवार युवकों ने पहले कार में टक्कर मारी और उसके बाद गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ ही देर में उनके अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए। विधायक के सुरक्षा कर्मियों द्वारा विरोध किए जाने पर हमलावरों ने पथराव कर दिया, जिससे कार का शीशा टूट गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बलिया में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार ये भी पढ़ें  बलिया में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं ये भी पढ़ें  मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

सुरक्षा कर्मियों ने दो युवकों को पकड़ा, दो नामजद व छह अज्ञात पर मुकदमा

घटना के दौरान विधायक के साथ मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से दो युवकों को पकड़ लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपितों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम रोहित निवासी नांदनोर माफी और प्रदीप निवासी शहबाजपुर गुर्जर बताए। इस घटना में विधायक की कार में मौजूद सचिन कुमार और पवन कुमार घायल हो गए। विधायक के सहयोगी सतवीर सिंह की तहरीर पर दो नामजद आरोपितों समेत छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तहरीर में राजनीतिक रंजिश के चलते पथराव करने और सुरक्षा कर्मियों की कार्बाइन लूटने के प्रयास का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ: वाराणसी पहुँची झूंसी पुलिस, POCSO केस में कार्रवाई ये भी पढ़ें  शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ: वाराणसी पहुँची झूंसी पुलिस, POCSO केस में कार्रवाई

एसपी ने दिखाई सख्ती, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

मामले में वादी सतवीर सिंह ने एसएसआई सतीश मौर्य, कस्बा चौकी इंचार्ज जुगल किशोर और कांस्टेबल अंकुश पर लापरवाही बरतने तथा आरोपितों की मदद करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद से शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल प्रभाव से तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि घटना की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र में बढ़ी राजनीतिक हलचल, जांच जारी

विधायक की कार पर हमले की घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और अन्य आरोपितों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

सिंगापुर में बरसे निवेश के 'बादल': सीएम योगी के दौरे से यूपी को मिले 1 लाख करोड़ के प्रस्ताव, 60 हजार करोड़ के MoU फाइनल

सिंगापुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय सिंगापुर दौरे ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक इतिहास में एक नया अध्याय लिख...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सिंगापुर में बरसे निवेश के 'बादल': सीएम योगी के दौरे से यूपी को मिले 1 लाख करोड़ के प्रस्ताव, 60 हजार करोड़ के MoU फाइनल

शंकराचार्य पर यौन शोषण के आरोप, गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट पहुंचे, IPS अफसर पर बरसे शंकराचार्य

प्रयागराज/वाराणसी। बच्चों से कथित यौन शोषण के गंभीर आरोपों में घिरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गिरफ्तारी की आशंका के बीच...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज  वाराणसी 
शंकराचार्य पर यौन शोषण के आरोप, गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट पहुंचे, IPS अफसर पर बरसे शंकराचार्य

होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने होली पर्व पर यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे

गाजियाबाद: मकान नाम न करने पर कलयुगी बेटे ने मां-बाप को चाकू से गोदा, हालत नाजुक

गाजियाबाद। जनपद के मोदीनगर क्षेत्र में संपत्ति के विवाद में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है।...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: मकान नाम न करने पर कलयुगी बेटे ने मां-बाप को चाकू से गोदा, हालत नाजुक

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी

शामली। जनपद के कांधला थाना क्षेत्र में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के...
Breaking News  मुख्य समाचार  शामली 
शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी

उत्तर प्रदेश

सिंगापुर में बरसे निवेश के 'बादल': सीएम योगी के दौरे से यूपी को मिले 1 लाख करोड़ के प्रस्ताव, 60 हजार करोड़ के MoU फाइनल

सिंगापुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय सिंगापुर दौरे ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक इतिहास में एक नया अध्याय लिख...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सिंगापुर में बरसे निवेश के 'बादल': सीएम योगी के दौरे से यूपी को मिले 1 लाख करोड़ के प्रस्ताव, 60 हजार करोड़ के MoU फाइनल

शंकराचार्य पर यौन शोषण के आरोप, गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट पहुंचे, IPS अफसर पर बरसे शंकराचार्य

प्रयागराज/वाराणसी। बच्चों से कथित यौन शोषण के गंभीर आरोपों में घिरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गिरफ्तारी की आशंका के बीच...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज  वाराणसी 
शंकराचार्य पर यौन शोषण के आरोप, गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट पहुंचे, IPS अफसर पर बरसे शंकराचार्य

होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने होली पर्व पर यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे

मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में रखना पड़ा भारी, सर्विलांस सेल प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मी निलम्बित

मुरादाबाद। प्रतिबंधित दवाइयां रखने का आरोप लगाकर सदर कोतवाली क्षेत्र एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में रखना सर्विलांस सेल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में रखना पड़ा भारी, सर्विलांस सेल प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मी निलम्बित

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश