एलएलबी के छात्र पर हमला करने के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,5 फरार
देवबंद। बीते दो सप्ताह पूर्व एलएलबी के छात्र पर हमला करने के मामले में पुलिस ने आज दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि पांच आरोपी अभी पुलिस गिरफ्तार से बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने रंजिश के चलते छात्र पर हमला करना स्वीकार किया है। बता दे कि कुलसत गांव निवासी […]
देवबंद। बीते दो सप्ताह पूर्व एलएलबी के छात्र पर हमला करने के मामले में पुलिस ने आज दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि पांच आरोपी अभी पुलिस गिरफ्तार से बाहर हैं।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने रंजिश के चलते छात्र पर हमला करना स्वीकार किया है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: तीन लाख रुपये वेतन मांगने पर युवक को किया गायब, अनहोनी की आशंका से सहमा परिवारबता दे कि कुलसत गांव निवासी आदेश पर दो फरवरी को बाइक सवार युवकों ने उस समय हमला कर दिया था। जब वह न्यायालय परिसर जा रहा था। हमले में आदेश गंभीर रुप से घायल हो गया था।
जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने मामले में छात्र के चाचा प्रताप सिंह की तहरीर पर सात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
देवबंद की रेलवे रोड पुलिस चौकी के प्रभारी विपिन त्यागी ने बताया की इस मामले में कुलसत गांव निवासी आशु पुत्र ब्रजमोहन और कासिमपुरा गांव निवासी उसके दोस्त आशु कुमार को देवीकुंड के समीप से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक बाइक भी बरामद हुई है। पूछताछ में आशु ने रंजिश के चलते हमला करना स्वीकार किया है। विपिन त्यागी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों को जेल भेज दिया गया है।
शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां