इटावा में बैंक प्रबंधक के अपहरण का प्रयास करने वाले दो इनामी समेत तीन बदमाश गिरफ्तार
इटावा। उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना सिविल लाइन पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक का अपहरण करने का प्रयास करने वाले दो इनामी बदमाश समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से घटना में इस्तेमाल की हुई सेंट्रो गाड़ी और बैंक प्रबंधक का […]
इटावा। उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना सिविल लाइन पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक का अपहरण करने का प्रयास करने वाले दो इनामी बदमाश समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से घटना में इस्तेमाल की हुई सेंट्रो गाड़ी और बैंक प्रबंधक का लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया है।
ये भी पढ़ें मेरठ में फर्जी आईएएस का भंडाफोड़: संयुक्त सचिव बनकर जमा रहा था धौंस, शराब के नशे में खुली पोलवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत बीते 23 जनवरी की रात को डीएम चौराहा से अंबेडकर चौराहा की ओर जाने वाली सड़क पर पैदल अपने घर जा रहे पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक अजीत प्रताप सिंह का कार सवार अज्ञात बदमाशों ने अपहरण करने का प्रयास किया था और अपहरण में असफल होने पर कार सवार बदमाश बैंक प्रबंधक का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बैंक प्रबंधक का अपहरण का प्रयास करने वाले अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी को खंगालने के बाद मिले सुराग के बाद पुलिस ने बदमाशों को चिन्हित कर रेलवे मालगोदाम के पास से गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें संभल सीओ की दोटूक चेतावनी: 'इतनी खुजली है तो ईरान चले जाओ, सड़क पर नमाज पढ़ी तो जेल भेजेंगे'गिरफ्तार बदमाशों के पास से घटना में इस्तेमाल की हुई सेंट्रो गाड़ी और बैंक प्रबंधक का लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशों में बॉबी उर्फ शिवमंगल और रिंकू उर्फ पंकज हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं और इन लोगों पर बीस-बीस हजार का इनाम घोषित है और तीसरे बदमाश का सनी उर्फ वीरेंद्र है।
गिरफ्तार हुए तीनों बदमाश थाना वैदपुरा क्षेत्र जिला इटावा के रहने वाले हैं। इनका एक साथी बदमाश अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां