मुजफ्फरनगर में सड़क पर दौड़ता कैंटर बना आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में देर रात उस समय चीख-पुकार मच गई जब अंधेरे को चीरती हुई आग की लपटों ने एक चलते ट्रक को अपनी आगोश में ले लिया। मंजर इतना खौफनाक था कि देखते ही देखते लाखों का ट्रक लोहे के कंकाल में तब्दील हो गया।
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना मार्ग पर देर रात एक चलते कैंटर ट्रक में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी इस आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि ट्रक चालक को अपनी जान बचाने के लिए चलती गाड़ी से कूदना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हादसे का शिकार हुए ट्रक के चालक गुलफाम ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर की एक पेपर मिल में माल खाली करने के बाद वापस लोनी लौट रहा था। सफर के दौरान अचानक ट्रक के निचले हिस्से में शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारियां भड़क उठीं। चालक के कुछ समझने से पहले ही आग पूरे केबिन और बॉडी में फैल गई। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत छलांग लगा दी जिससे उसकी जान बच गई। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों के पहिए थम गए और राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझा पातीं तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।
ये भी पढ़ें नई दिल्ली: खरीफ फसलों के MSP पर मंथन, भाकियू अराजनैतिक ने उठाई एमएसपी को कानूनी गारंटी देने की मांगदमकल कर्मियों द्वारा आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया गया। पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल का मुआयना किया और दुर्घटना के कारणों की पुष्टि शॉर्ट सर्किट के रूप में की है। इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है लेकिन ट्रक मालिक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां