मुजफ्फरनगर और शामली में 'प्रॉपर्टी' के बढ़ेंगे दाम, MDA का महायोजना विस्तार प्लान तैयार; पांचों हाईवे की तरफ बढ़ेगा शहर
डीएम आवास से सड़कों तक... एमडीए बोर्ड बैठक में शामली के 52 गांवों और ए-टू-जेड रोड पर बड़ा फैसला
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर और शामली जनपद के भविष्य की तस्वीर बदलने वाली मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) की 59वीं बोर्ड बैठक ने क्षेत्र के विकास को एक नई ऊंचाई पर पहुँचा दिया है। मंगलवार को सहारनपुर स्थित मण्डलायुक्त सभागार में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में शहर के विस्तार से लेकर बुनियादी ढांचे को सुधारने तक के ऐसे निर्णय लिए गए हैं, जिनका असर आने वाले दशकों तक दिखाई देगा।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे मण्डलायुक्त सहारनपुर ने विकास की रुकी हुई कड़ियों को जोड़ने के लिए कई कड़े और दूरगामी फैसले लिए। इस दौरान मुजफ्फरनगर और शामली के जिलाधिकारियों सहित प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं सचिव की मौजूदगी में शहर के नियोजित विकास (Planned Development) पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में बोर्ड सदस्य शरद शर्मा एवं गजे सिंह ने भी क्षेत्रीय जनता की समस्याओं और विकास की जरूरतों को प्रभावी ढंग से रखा।
ये भी पढ़ें अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर: हमलों में अफगानिस्तान के 34 लोगों की मौत: यूएनपांचों बड़े हाईवे की ओर होगा शहर का विस्तार
बैठक का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय मुजफ्फरनगर महायोजना (Master Plan) की सीमा का विस्तार करना रहा। अब शहर का दायरा केवल वर्तमान सीमाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे जानसठ रोड, दिल्ली रोड, रुड़की रोड, सहारनपुर रोड और शामली रोड की दिशा में तेजी से बढ़ाया जाएगा। इस विस्तार का सीधा मतलब है कि इन हाईवे के आसपास के क्षेत्रों में नई आवासीय कॉलोनियां, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और औद्योगिक इकाइयां विकसित की जा सकेंगी। इससे जहां प्रॉपर्टी के दामों में उछाल आने की संभावना है, वहीं आम जनता को नियोजित तरीके से रहने के लिए नए विकल्प मिलेंगे।
ये भी पढ़ें ईरान तनाव: विदेशों में फंसे नागरिकों की मदद के लिए कलेक्ट्रेट में बना आपातकालीन संचालन केंद्रशामली के 52 गांवों की बदलेगी किस्मत
शामली जनपद के विकास के लिए भी बोर्ड ने एक बड़ा ऐतिहासिक निर्णय लिया है। शामली महायोजना को और अधिक प्रभावी और विस्तृत बनाने के लिए इसमें 52 ग्रामों को शामिल करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इन गांवों को जोड़कर अब जीआईएस (GIS) आधारित नई महायोजना तैयार की जाएगी। इसका लाभ यह होगा कि अब इन गांवों में भी शहर जैसी सुविधाएं और बुनियादी ढांचा विकसित हो सकेगा, जिससे शामली शहर का दबाव कम होगा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का शहरीकरण हो सकेगा।
ए.टू.जेड रोड का होगा कायाकल्प, जाम से मिलेगी मुक्ति
मुजफ्फरनगर शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली ए.टू.जेड रोड के लिए बोर्ड ने बड़ी खुशखबरी दी है। इस सड़क को उपलब्ध चौड़ाई के अनुसार चौड़ा किए जाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है। लंबे समय से इस मार्ग पर यातायात के दबाव के कारण जाम की स्थिति बनी रहती थी, लेकिन अब चौड़ीकरण के बाद यहां वाहन फर्राटा भर सकेंगे। इसके अलावा, ट्रांसपोर्ट नगर योजना के अंतर्गत ऐसी संपत्तियों को निष्प्रयोज्य घोषित करने का निर्णय लिया गया जिनका निस्तारण हो चुका है।
बैठक के अंत में प्राधिकरण के बजट प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। साथ ही, प्रशासनिक कार्यों में गति लाने के लिए सेवानिवृत्त एवं अंशकालिक कर्मचारियों को सेवायोजन में रखने जैसे प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली। बोर्ड सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि इन निर्णयों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इन दो महत्वपूर्ण जिलों की तस्वीर बदलेगी और यहाँ निवेश के नए द्वार खुलेंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां