शामली में जासूसी का 'जहर': बुटराड़ा का युवक स्पेशल सेल की गिरफ्त में, मथुरा की 'हनीट्रैप' हसीना से जुड़े तार !

शामली/बाबरी। जनपद शामली के बाबरी थाना क्षेत्र का गांव बुटराड़ा एक बार फिर सुर्खियों में है। गाजियाबाद पुलिस की स्पेशल टीम और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने ईद के मौके पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए समीर नाम के युवक को हिरासत में लिया है। समीर पर देश के अति-संवेदनशील सैन्य ठिकानों की रेकी करने और सीमा पार बैठे पाकिस्तानी आकाओं को सूचनाएं भेजने का गंभीर आरोप है।
मथुरा की 'हनीट्रैप' आरोपी मीरा ठाकुर से कनेक्शन!
जांच एजेंसियों के रडार पर समीर तब आया जब मथुरा की रहने वाली मीरा प्रजापति उर्फ मीरा ठाकुर की गिरफ्तारी हुई। सूत्रों के मुताबिक, मीरा ठाकुर देश के संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने और जासूसी नेटवर्क चलाने के आरोप में गाजियाबाद पुलिस की गिरफ्त में है। आशंका जताई जा रही है कि समीर इसी 'हनीट्रैप' या जासूसी गिरोह का हिस्सा था और उसने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई सैन्य प्रतिष्ठानों की गोपनीय जानकारी साझा की है।
परिजनों का दावा: "मेरा बेटा मानसिक रूप से कमजोर, मजदूरी करता है"
समीर के पिता शहजाद और ताऊ अली हसन इस कार्रवाई से स्तब्ध हैं। उनका कहना है कि समीर एक सीधा-साधा मजदूर है और उसका मानसिक स्तर इतना तेज नहीं है कि वह जासूसी जैसे बड़े काम कर सके। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी समीर की कोई आधिकारिक जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। उन्होंने समीर को बेकसूर बताते हुए रिहाई की मांग की है।
पुलिस और जांच एजेंसियों की कार्रवाई
बाबरी थानाध्यक्ष राहुल सिसोदिया ने पुष्टि की है कि गाजियाबाद की विशेष टीम समीर को अपने साथ ले गई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां समीर के:
-
मोबाइल डेटा और कॉल रिकॉर्ड्स की पड़ताल कर रही हैं।
-
सोशल मीडिया चैट्स के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स की पहचान की जा रही है।
-
यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में शामली या आसपास के और कितने युवक शामिल हैं। [फोटो प्रतीकात्मक ]
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां