इजरायल के बेत शेमेश पर मिसाइल हमला: 9 की मौत, कई घायल; खामेनेई की मौत का बदला ले रहा ईरान
यरुशलम। इज़रायल के शहर बेत शेमेश के एक रिहायशी इलाके पर रविवार को ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, हमले में कई मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक मिसाइल एक आवासीय क्षेत्र में गिरी, जिससे एक सिनेगॉग (यहूदी उपासना स्थल) और सार्वजनिक बम शेल्टर नष्ट हो गए। आसपास के घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। शहर के मेयर श्मुएल ग्रीनबर्ग ने बताया कि 20 निवासियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। हालांकि उन्होंने कहा, “इसका यह मतलब नहीं है कि उनके साथ कुछ हुआ है। हो सकता है हम उन्हें ढूंढ नहीं पा रहे हों, लेकिन हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं।”
ये भी पढ़ें परीक्षा के दौरान प्रसव, सहायक आयुक्त ने कारण बताओ नोटिस किया जारी..जानें क्या है पूरा विवादइज़रायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने आरोप लगाया कि ईरान ने जानबूझकर नागरिक इलाके को निशाना बनाया। एक्स पर जारी बयान में आईडीएफ ने कहा कि ईरानी शासन ने सीधे बेइत शेमेश के नागरिक इलाके की ओर मिसाइलें दागीं, जिससे निर्दोष लोगों की जान गई। आईडीएफ ने कहा कि वह “आतंकी ठिकानों को सटीक निशाना बनाता है”, जबकि ईरान नागरिकों को युद्ध की रणनीति के तौर पर निशाना बनाता है। इससे पहले आईडीएफ ने दावा किया था कि ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दोलरहीम मौसावी और सात अन्य शीर्ष सुरक्षा अधिकारी तेहरान में हमले में मारे गए।
आईडीएफ ने यह भी दावा किया कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई तेहरान स्थित नेतृत्व परिसर में हुए हमले में मारे गए। इजरायली सेना के अनुसार यह कार्रवाई सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। इजरायल का कहना है कि यह अभियान तथाकथित “ईरानी आतंकी धुरी” से जुड़े प्रमुख चेहरों को निशाना बनाने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष के बाद पूरे मध्य पूर्व में तनाव गहरा गया है। दोनों पक्षों के बीच हमलों और जवाबी कार्रवाइयों का सिलसिला जारी है, जिससे क्षेत्रीय अस्थिरता की आशंका बढ़ गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां