मुजफ्फरनगरः जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ हिमालयन पब्लिक स्कूल में किया
मुजफ्फरनगर। जनपद में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ हिमालयन पब्लिक स्कूल, रुड़की रोड में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर दोनों अतिथियों ने विद्यालय के बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाव हेतु एल्बेंडाजोल गोली खिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। पेट के कीड़े बच्चों के शारीरिक विकास, पोषण और शैक्षणिक प्रगति को प्रभावित करते हैं, इसलिए इस प्रकार के स्वास्थ्य अभियानों में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत आज जनपद मुजफ्फरनगर के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में 1 वर्ष से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जनपद में कुल लक्ष्य 15,68,390 बच्चों का निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष आज अभियान के प्रथम चरण में 13,71,322 बच्चों को दवा खिलाई गई। उन्होंने कहा कि जो बच्चे किसी कारणवश आज छूट गए हैं उन्हें 13 फरवरी दवाई खिलाई जाएगी!
ये भी पढ़ें दिल्ली: खाड़ी देशों की ओर जाने वाली 100 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्री बोले-नहीं होनी चाहिए जंग
डॉ. सुनील तेवतिया ने यह भी स्पष्ट किया कि एल्बेंडाजोल दवा पूर्णतः सुरक्षित है और चिकित्सकीय दिशा-निर्देशों के अनुसार इसका सेवन बच्चों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे इस अभियान में सहयोग करें।
कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों में एनीमिया, कुपोषण एवं कमजोरी का प्रमुख कारण है, इसलिए इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर हिमालयन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विजेंद्र सिंह एवं राम कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. भानु प्रताप, रामकुमार रागी, अक्षय शर्मा स्टेनो, योगेश त्यागी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, अनुराधा बीपीएम एवं अनीता सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां