मुजफ्फरनगर: मनुस्मृति के अपमान के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, भीम आर्मी अध्यक्ष को दी चुनौती
मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में हिंदू मजदूर किसान समिति के सदस्यों ने आज मनुस्मृति के अपमान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मनुस्मृति जातिगत भेदभाव नहीं करती और इसके खिलाफ फैलाई जा रही गलत धारणा को वे स्वीकार नहीं करेंगे।
अमित सिंह ने कहा कि अभी भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने मनुस्मृति को जलाया था। यह घटना चुनावी तैयारी के दौरान की गई थी, और समिति इसे स्वीकार नहीं करती। उन्होंने यह भी कहा कि मनुस्मृति संविधान के विपरीत नहीं है और देश संविधान के अनुसार चलेगा।
प्रवक्ता ने प्रदर्शन के दौरान चुनौती दी कि कोई भी व्यक्ति अगर यह साबित कर सके कि मनुस्मृति में जाति भेद है, तो वे उसे मान लेंगे। उन्होंने कहा कि मनुस्मृति व्यवस्था का हिस्सा है और इसमें जातिगत भेदभाव नहीं है। समिति ने आगे कहा कि आने वाले कार्यक्रमों में एससी और ओबीसी वर्ग के लोगों को भी मनुस्मृति के बारे में जागरूक किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान समिति ने देश में जातिगत सौहार्द और संविधान के महत्व पर जोर दिया और कहा कि मनुस्मृति के नाम पर समाज को विभाजित करने का प्रयास गलत है।
देखें पूरा वीडियो...
