जिला पंचायत बोर्ड बैठक में विपक्षी सदस्यों ने किया हंगामा, अध्यक्ष पर काम ना देने का लगाया आरोप

मुज़फ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में आज जिला पंचायत की बोर्ड बैठक शुरू होते ही हंगामे की भेंट चढ़ गई, विपक्षी जिला पंचायत सदस्यों ने अध्यक्ष पर काम ना देने का आरोप लगाया है। विपक्षियों जिला पंचायत सदस्यों ने हंगामा कर उनके द्वारा दिए गए प्रस्ताव पारित करने की मांग उठाई। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल […]
मुज़फ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में आज जिला पंचायत की बोर्ड बैठक शुरू होते ही हंगामे की भेंट चढ़ गई, विपक्षी जिला पंचायत सदस्यों ने अध्यक्ष पर काम ना देने का आरोप लगाया है। विपक्षियों जिला पंचायत सदस्यों ने हंगामा कर उनके द्वारा दिए गए प्रस्ताव पारित करने की मांग उठाई।
जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल की अध्यक्षता व एएमओ जितेन्द्र सिंह के संचालन में आयोजित जिला पंचायत बोर्ड बैठक में रालोद विधायक राजपाल बालियान, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, मीरापुर विधायक चंदन चौहान, सीएमओ डॉ एम एस फौजदार, शाहपुर ब्लाक प्रमुख अरविंद त्यागी, चरथावल ब्लाक प्रमुख अक्षय पुंडीर, स्टेनो अक्षय शर्मा, जिला पंचायत सदस्य राहुल ठाकुर, इसरार, तरुण पाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
बोर्ड बैठक में प्रस्तुत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा किया और अध्यक्ष पर भेदभाव का आरोप लगाया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां