योगी सरकार हो चुकी है गूंगी बहरी, कुछ ‘बड़ा’ करना होगा, 10 फरवरी को होगी महापंचायत-राकेश टिकैत

On

मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा पिछले एक सप्ताह से धरना दिया जा रहा है जो सातवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए सरकार को […]

मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा पिछले एक सप्ताह से धरना दिया जा रहा है जो सातवें दिन भी जारी रहा।

मुज़फ्फरनगर में नसीरपुर विवाद का पटाक्षेप, टिकैत और हरेंद्र मलिक ने कराया समझौता, दोनों महापंचायतें रद्द, सिसौली में पंचायत में जुटे गणमान्य लोग ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में नसीरपुर विवाद का पटाक्षेप, टिकैत और हरेंद्र मलिक ने कराया समझौता, दोनों महापंचायतें रद्द, सिसौली में पंचायत में जुटे गणमान्य लोग

शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए सरकार को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि आगामी दस फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत एक बार फिर राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में होने जा रही है।

तेजस्वी यादव का एनडीए पर तीखा हमला: पूछा- 'डबल इंजन' के बावजूद बिहार पिछड़ा क्यों? ये भी पढ़ें  तेजस्वी यादव का एनडीए पर तीखा हमला: पूछा- 'डबल इंजन' के बावजूद बिहार पिछड़ा क्यों?

राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि भाजपा की योगी सरकार गूंगी बहरी हो चुकी है जो किसानों की आवाज उन तक नहीं पहुंच रही है। सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए अब कुछ बड़ा करना होगा। महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में समूचे प्रदेश के किसान हिस्सा लेंगे और गूंगी बहरी भाजपा की योगी सरकार से सभी समस्याओं के निस्तारण की मांग करेंगे।

मुजफ्फरनगर में MDA का महा-अभियान, 110 बीघा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर चला 'बुलडोजर' ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में MDA का महा-अभियान, 110 बीघा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर चला 'बुलडोजर'

उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों के सामने एक नहीं दो नहीं दर्जनों समस्याएं उत्पन्न हो रही है, जिन समस्याओं से प्रदेश सरकार को कई बार अवगत कराया जा चुका है, बावजूद इसके प्रदेश सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।

राकेश टिकैत ने कहा कि खुद को किसान हितैषी कहने वाली भाजपा की योगी सरकार अब कहां पर चली गई है, जो किसानों की समस्याएं नजर नहीं आ रही है। उनका कहना है कि किसानों पर प्रदेश सरकार द्वारा झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। किसानों का गन्ना भुगतान एक साल बाद किया जा रहा है। इसके अलावा किसानों को बिजली फ्री देने का वादा करने के बाद किसानों की ट्यूबवेलों पर मीटर लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यवाही भाजपा की दोगली नीति एवं वादाखिलाफी का प्रमाण दे रही है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में आवारा पशुओं को छोड़कर किसानों को भारी नुकसान पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा किसानों की फसलों में इस्तेमाल होने वाले खाद पर भी मूल्य को बढ़ा दिया गया है और खाद का वजन कम कर दिया गया है। इस तरह की कार्य से प्रदेशभर का किसान त्रस्त है।

उन्होंने कहा कि चुनावी दौर में भाजपा के माननीय द्वारा जनता को दर्जनों सरकारी योजनाओं एवं अन्य लाभकारी योजनाओं का लोलीपॉप देकर सत्ता हासिल करने का कार्य किया गया। गत दिवस वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को भी भारतीय किसान यूनियन द्वारा बेकार बताया गया है।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बजट को केवल ऊंचे लेवल के व्यापारियों एवं पूंजी पतियों का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में केवल किसानों का कर्जा बढ़ा दिया गया है ना कि उनको किसी योजना का लाभ दिया गया।

उनका कहना है कि सरकार द्वारा किसानों को कर्ज दिया जाता है, जिसकी एवज में किसानों को अपनी जमीन के कागजात गिरवी रखने पड़ते हैं, इस योजना को बढ़ाते हुए सरकार द्वारा किसानों का केवल कर्जा बढ़ा दिया गया और सरकार इसे कहती है कि किसानों के हित के लिए यह बजट मील का पत्थर साबित होगा, जबकि इस बजट की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि किसान अपनी जमीन गिरवी रख हमसे कर्जा ले और कर्ज न चुकाने पर किसानों की जमीन पर सरकार का कब्जा हो जाएगा और किसान सड़क पर आ जाएगा, अब मगर ऐसा नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की दोगली एवं घटिया नीति को देश एवं प्रदेश की जनता समझ चुकी है। आने वाले चुनाव में सत्ताधारी सरकार को अपनी औकात याद आ जाएगी, क्योंकि इस बार देश एवं प्रदेश की जनता माननीयों के बरगलाने में नहीं आएगी और ना ही लाभकारी योजनाओं का लॉलीपॉप स्वीकार करेगी।

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

तनाव और चिंता को कहें अलविदा, नियमित त्रिकोणासन से पाएं हेल्दी लाइफस्टाइल

  नई दिल्ली। आज के समय में सेहतमंद और अच्छे शरीर की चाह हर कोई रखता है, लेकिन व्यस्त दिनचर्या रोजाना...
लाइफस्टाइल 
तनाव और चिंता को कहें अलविदा, नियमित त्रिकोणासन से पाएं हेल्दी लाइफस्टाइल

भीगे ड्राई फ्रूट्स होते हैं सेहत के लिए फायदेमंद, पूरे दिन रहती हैं शरीर में एनर्जी

नई दिल्ली। तेज रफ्तार जीवनशैली में स्वस्थ रहने का ख्याल रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, हालांकि अपने आहार में पर्याप्त...
हेल्थ 
भीगे ड्राई फ्रूट्स होते हैं सेहत के लिए फायदेमंद, पूरे दिन रहती हैं शरीर में एनर्जी

इंडियन वेल्स मास्टर्स: आर्यना सबालेंका फाइनल में पहुंची, लिंडा नोस्कोवा को 6-3, 6-4 से हराया

इंडियन वेल्स। आर्यना सबालेंका ने इंडियन वेल्स मास्टर्स के फाइनल में जगह बना ली है। सबालेंका ने लिंडा नोस्कोवा को...
खेल 
इंडियन वेल्स मास्टर्स: आर्यना सबालेंका फाइनल में पहुंची, लिंडा नोस्कोवा को 6-3, 6-4 से हराया

आमिर खान के जन्मदिन पर 'जग्गू दादा' ने बरसाया प्यार, शुभकामनाएं दीं

  मुंबई। 'मिस्टर परफेक्ट,' यानी कि आमिर खान ने अपनी फिल्मों के जरिए न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन किया है, पिछले...
मनोरंजन 
आमिर खान के जन्मदिन पर 'जग्गू दादा' ने बरसाया प्यार, शुभकामनाएं दीं

तनाव के बीच राहत की खबर: भारतीय एलपीजी जहाज ‘शिवालिक’ सुरक्षित पार कर गया होर्मुज स्ट्रेट

नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष के 15वें दिन भारत के लिए अच्छी खबर आई। भारत का एलपीजी (रसोई गैस)...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
तनाव के बीच राहत की खबर: भारतीय एलपीजी जहाज ‘शिवालिक’ सुरक्षित पार कर गया होर्मुज स्ट्रेट

उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

आगरा/कासगंज: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ थाना ताजगंज में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों में तीन अलग-अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रसोई गैस (LPG), पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम