बागपत में मकानों में आई दरारों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए जांच के आदेश
बागपत। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने आज कस्बा बागपत के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में पहुंचकर मकानों में आई दरार का निरीक्षण किया। उनके साथ मौके पर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार,अधिशासी अभियंता अभियंत्रण सेवा प्रखंड बागपत हबीबुल्ला, अधिशासी अधिकारी सहित नगरपालिका बागपत की टीम मौके पर मौजूद रही। बता दें शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में जमीन धंसने […]
बागपत। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने आज कस्बा बागपत के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में पहुंचकर मकानों में आई दरार का निरीक्षण किया। उनके साथ मौके पर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार,अधिशासी अभियंता अभियंत्रण सेवा प्रखंड बागपत हबीबुल्ला, अधिशासी अधिकारी सहित नगरपालिका बागपत की टीम मौके पर मौजूद रही।
बता दें शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में जमीन धंसने से मकानों में दरार आने का सिलसिला जारी है। आसपास की अन्य गलियों में बने मकानों में दरार आने लगी हैं, जिससे वहां रहने वाले परिवारों में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं मकानों में दरार आने पर प्रशासनिक अधिकारी जांच के लिए पहुंचे। सांसद प्रतिनिधि भी परिवारों से मिले।
ठाकुर द्वारा निवासियों का कहना है कि दरार आने के बाद अब तो रात में सोते समय भी डर लगता है। ठाकुरद्वारा मोहल्ले में कई महीने पहले मकानों में दरार आनी शुरू हुई तो लोगों ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन अब स्थिति ज्यादा खराब हुई और मकानों के फर्श धंसने लगे और दरारें चौड़ी होने लगी तो दीवारों के आसपास खोदाई कराई। एक मकान की दीवार के नीचे पानी बहता हुआ दिखा। लोगों का मानना है कि गैस पाइप लाइन दबाने के बाद से पेयजल लाइन जर्जर होने लगी और जगह-जगह से टूट गई। लगातार हो रहे पानी के रिसाव के कारण जमीन धंस रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां