दिल्ली गीता कॉलोनी श्मशान घाट में घुसा यमुना का पानी, अंतिम संस्कार हो रहा प्रभावित

On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर ने कई इलाकों को बुरी तरह प्रभावित किया है। इनमें दिल्ली का गीता कॉलोनी इलाका भी शामिल है, जहां श्मशान घाट के अंदर करीब 10 फीट पानी भर गया है। स्थिति यह है कि बाढ़ का पानी आने के कारण श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

 

और पढ़ें ग्रेटर नोएडा में शेयर मार्केट निवेश के नाम पर 1.97 करोड़ की साइबर ठगी, पुलिस जांच में जुटी

और पढ़ें गाजियाबाद NH-9 पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

गीता कॉलोनी श्मशान घाट के प्रधान संजय शर्मा ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि 2023 में जैसे हालात थे, इस बार भी वही स्थिति है। श्मशान घाट आने वाले लोग काफी परेशान हैं और इसके बावजूद हम लोग यहां अंतिम संस्कार करा रहे हैं। अगर बाढ़ का पानी ऐसे ही बढ़ता रहा तो अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को बंद भी करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा, "सरकार की तरफ से श्मशान घाट में कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

और पढ़ें 17 हजार करोड़ में बिका जयप्रकाश गौड़ का साम्राज्य, वेदांता बना जेपी ग्रुप का नया मालिक

 

जब बाढ़ का पानी घाट में घुसा तो तुरंत ही नीचे की लाइटों को काट दिया गया, जबकि ऊपरी कमरों में लाइट की व्यवस्था को बरकरार रखा गया है।" बता दें कि यमुना नदी का जलस्तर गुरुवार सुबह पुराने रेलवे ब्रिज पर 207.48 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से काफी ऊपर है। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से न केवल गीता कॉलोनी श्मशान घाट, बल्कि निगमबोध घाट और वजीराबाद श्मशान घाट भी प्रभावित हुए हैं।

 

नगर निगम ने इन श्मशान घाटों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और लोगों से वैकल्पिक स्थानों का उपयोग करने का आग्रह किया है। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में अब तक 14,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। प्रभावित लोगों के लिए आईटीओ, मयूर विहार और गीता कॉलोनी में राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। राजस्व विभाग के अनुसार, 8,018 लोगों को तंबुओं में और 2,030 लोगों को 13 स्थायी आश्रय स्थलों में स्थानांतरित किया गया है।




लेखक के बारे में

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में महिला ग्राम प्रधान से सचिव ने की अभद्रता, बोला-अकेले आया करो !

बुढ़ाना (Budhana)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंडावली खादर की महिला प्रधान ने पंचायत सचिव पर अभद्र व्यवहार और धमकाने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में महिला ग्राम प्रधान से सचिव ने की अभद्रता, बोला-अकेले आया करो !

रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

Moradabad Flood: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और 18 लोग घायल

Mumbai News: मुंबई के दहिसर इलाके में रविवार दोपहर एक भीषण हादसा हुआ, जब न्यू जन कल्याण सोसाइटी की 24...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और 18 लोग घायल

ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

Last Lunar Eclipse 2025: 7 सितंबर 2025 को देश का आखिरी चंद्र ग्रहण पूरे भारत में देखा गया। इस दौरान...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

Pithampur News: इंदौर के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। इंडोरमा इलाके की सागर श्री...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश

रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

Moradabad Flood: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ। थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैंं। जिनके...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट व साइबर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया

   कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। फर्रुखाबाद से भारतीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया