नोएडा में 5G सिम ठगी: महिला के खाते से 24 लाख 86 हजार रुपये निकाले गए

नोएडा। नोएडा में 4 जी से 5 जी में मोबाइल फोन सिम को अपग्रेड करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने एक महिला को फोन किया। उसके बाद उसका मोबाइल फोन हैक कर लाखों रुपए का चूना लगा दिया। 
 
इस मामले में थाना साइबर क्राइम में महिला के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि एक साइबर अपराधी ने मेरी पत्नी से संपर्क किया तथा उनके मोबाइल फोन के सिम को 5 जी में अपग्रेड करने के नाम पर उनके मोबाइल फोन को हैक कर लिया तथा उसके खाते से 24 लाख 86 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
 अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि इंद्रजीत चटर्जी निवासी सेक्टर-82 नोएडा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पत्नी अनंदिता के पास 4 फरवरी को एक फोन आया। फोन करने वाले ने उससे कहा कि वह एयरटेल कंपनी से बोल रहा है। आरोपी ने महिला से कहा कि वह अपना मोबाइल फोन का सिम 4 जी से 5 जी में अपग्रेड करना चाहती हैं, तो उनकी पत्नी ने हामी भर दी।
 
पीड़ित का कहना है कि इसके बाद जालसाज ने एयरटेल कंपनी का अधिकारी बनकर एक रिक्वेस्ट भेजा तथा  पत्नी का फोन 4 जी से 5 जी में करने की बात कही। अगले दिन उसका फोन आया तो उनकी पत्नी ने कहा कि उनका सिम अपग्रेड नहीं हुआ है तो उसने कहा कि इसके लिए ई- सिम जरूरी है, और आपका फोन 24 घंटे के लिए बंद रहेगा। जब उनकी पत्नी ने सवाल उठाया तो उसने कहा कि यह जरूरी है।
 
 इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 24 घंटे बाद भी पत्नी का फोन इनएक्टिव रहा। उसने 5 फरवरी को कॉल किया। जब उनकी पत्नी ने पूछा तो उसने कहा कि कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम है। फोन कई दिनों तक इनएक्टिव रहा।  जबकि आरोपी बीच-बीच में उसकी पत्नी को कॉल करता रहा और बहाना बनाता रहा। 8 फरवरी को पीड़ित दंपति एयरटेल स्टोर गए और उन्होंने अपना 4 जी सिम फिर से जारी करवाया। उसके बाद उन्होंने अपना अकाउंट चेक किया तो पता चला कि उनके सेविंग अकाउंट और क्रेडिट कार्ड से कई बार फ्रॉड ट्रांजैक्शन किए गए हैं। आरोपी ने उनके खाते से विभिन्न बार में 24 लाख 86 हजार 58 रुपया निकल लिया है। अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

Views: 30

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव