बच्चे के अपहरण के मामले में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, मांगी थी 30 लाख की रंगदारी

नोएडा। थाना ईकोटेक- 1 पुलिस ने एक 11 वर्षीय बच्चे को अगवा कर 30 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को आज गिरफ्तार किया है। इसके तीन साथियों को 2 अक्टूबर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था, एक बदमाश की मुठभेड़ के […]
नोएडा। थाना ईकोटेक- 1 पुलिस ने एक 11 वर्षीय बच्चे को अगवा कर 30 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को आज गिरफ्तार किया है।
इसके तीन साथियों को 2 अक्टूबर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था, एक बदमाश की मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें एनसीआर में 19 मार्च को फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की बारिश और तेज हवाओं से एक्यूआई में सुधार थाना ईकोटेक- प्रथम कि थानाध्यक्ष सरिता मलिक ने बताया कि आज सुबह को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने विशाल पाल को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
उन्होंने बताया कि इस बदमाशो ने 2 अक्टूबर को अपने साथी शिवम, विशाल ,ऋषभ, कुमारी रेनू आदि के साथ मिलकर लुकसर गांव में रहने वाले 11 वर्षीय बच्चे प्रिंस का अपहरण कर लिया था, तथा उसके परिजनों से 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। परिजनों ने 29 लाख रुपए देकर बच्चे को छुड़ाया था।
ये भी पढ़ें नोएडा के अस्पतालों में फर्जी तरीके से ECHS कार्ड से इलाज कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तारउन्होंने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी शिवम को मार गिराया था। जबकि रेनू और उसके दो साथियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था।
उन्होंने बताया कि विशाल तभी से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां