नोएडा: CEO डॉ. लोकेश एम ने फ्लैट व श्रमिक कुंज भवनों का निरीक्षण कर पुनर्निर्माण रिपोर्ट तैयार करने के दिए निर्देश

आज नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा. लोकेश एम द्वारा भ्रमण के दौरान नोएडा के सेक्टर-27 व 93 में निर्मित विभिन्न श्रेणियों के फ्लैटों एवं सेक्टर-93, 110 व 66 में निर्मित श्रमिक कुंज भवनों का निरीक्षण कर भवनों की स्थिति का जायजा लिया गया। प्राधिकरण द्वारा उक्त भवनों का निर्माण कई वर्षों पूर्व कराया गया है, जिसके दृष्टिगत उक्त भवनों का पुनर्विकास कराये जाने की आवश्यकता प्रतीत हुई। उक्त आवश्यकताओं के दृष्टिगत निरीक्षण के दौरान उक्त भवनों के पुनर्विकास के लिए कार्य योजना तैयार किये जाने को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (केके), विशेष कार्याधिकारी (एमपी), वित्त नियंत्रक एवं उप महाप्रबन्धक (सिविल) की समिति के गठन का निर्णय लिया तथा उक्त समिति के गठन के लिए औपचारिक आदेश निर्गत किये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही उक्त समिति को नोएडा प्राधिकरण द्वारा निर्मित भवनों की स्थिति का परीक्षण करते हुए पुनर्निर्माण के लिए कार्य योजना तैयार कर अपनी रिपोर्ट एक माह में प्रस्तुत करने के निर्देश मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा दिये गये।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां