जी-20 समिट के लिए नोएडा ने कसी कमर, स्कल्पचर्स, ग्रीनरी व लाइटिंग से बढ़ाई जाएगी नोएडा-ग्रेनो की खूबसूरती

On
School Ad

ग्रेटर नोएडा। आगामी सितंबर में जी-20 समिट की मेजबानी के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा ने कमर कस ली है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बृहस्पतिवार को बैठक कर दोनों शहरों को चमकाने का खाका खींच दिया है। स्कल्पचर, लाइटिंग, ग्रीनरी और सड़कों को चमका कर नोएडा-ग्रेटर नोएडा को नया लुक देने की तैयारी शुरू […]

ग्रेटर नोएडा। आगामी सितंबर में जी-20 समिट की मेजबानी के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा ने कमर कस ली है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बृहस्पतिवार को बैठक कर दोनों शहरों को चमकाने का खाका खींच दिया है। स्कल्पचर, लाइटिंग, ग्रीनरी और सड़कों को चमका कर नोएडा-ग्रेटर नोएडा को नया लुक देने की तैयारी शुरू हो गई है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने दोनों प्राधिकरणों के अधिकारियों साथ बृहस्पतिवार को बोर्ड रूम में बैठक की।

बैठक में शुरूआत कराबी आर्ट कम्युनिटी के प्रस्तुतिकरण से हुई। एजेंसी ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को सजाने के लिए स्कल्पचर की डिजाइन प्रस्तुत की। डीएनडी फ्लाईओवर, फिल्म सिटी गेट, महामाया फ्लाईओवर, एमिटी विवि के पास, ग्रेटर नोएडा प्रवेश द्वार, परी चौक, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दफ्तर समेत कई प्रमुख लोकेशनों को कैसे सजाया जा सकता है, इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

मुज़फ्फरनगर में धर्मकांटे पर तौल का 'बड़ा खेल' उजागर; 50 कुंतल पर 15 किलो का 'झोल', तौल पर लगी रोक ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में धर्मकांटे पर तौल का 'बड़ा खेल' उजागर; 50 कुंतल पर 15 किलो का 'झोल', तौल पर लगी रोक

परी चौक को जी-20 के लोगो के साथ ही स्कल्पचर लगाकर और सुंदर बनाया जाएगा। अच्छी प्रजाति पौधे लगाकर ग्रीनरी को और बेहतर बनाने की योजना है। ग्रेटर नोएडा के प्रमुख गोलचक्करों पर भी स्कल्पचर व लाइटिंग के जरिए और आकर्षक बनाया जाएगा। नॉलेज पार्क के आसपास शिक्षाप्रद स्कल्पचर लगाए जाएंगे।

मुज़फ्फरनगर में जमीन विवाद में रंजिश, स्कॉर्पियो सवारों ने बुग्गी रोककर किया हमला; सीसीटीवी में कैद हुई आरोपियों की गाड़ी ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में जमीन विवाद में रंजिश, स्कॉर्पियो सवारों ने बुग्गी रोककर किया हमला; सीसीटीवी में कैद हुई आरोपियों की गाड़ी

जी-20 समिट के दौरान ग्रेटर नोएडा को डाटा सेंटर के हब के रूप में प्रस्तुत करने के लिए विशेष आकृतियां लगवाई जाएंगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर के पास पार्क व गोलचक्कर को भी विशेष रंग-रूप दिया जाएगा। इस प्रस्तुतिकरण के बाद सीईओ ने ग्रेटर नोएडा के इंजीनियरों के साथ बैठक की।

 ग्रेटर नोएडा में 'निराला एस्टेट' सोसाइटी में सुरक्षा कर्मियों की हड़ताल, सुरक्षा व्यवस्था ठप ये भी पढ़ें   ग्रेटर नोएडा में 'निराला एस्टेट' सोसाइटी में सुरक्षा कर्मियों की हड़ताल, सुरक्षा व्यवस्था ठप

सीईओ ने ग्रेटर नोएडा के सभी प्रमुख सड़कों को इस वैश्विक आयोजन के हिसाब से चमकाने के निर्देश दिए। इसके लिए सभी प्रमुख सड़कों की री-सर्फेसिंग की जाएगी। सीईओ ने सेंट्रल वर्ज व रोड साइड ग्रीनरी को आकर्षक बनाने के लिए फ्लावर बेड विकसित करने को कहा है। साइनेज बोर्ड को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। क्षतिग्रस्त साइनेज का मरम्मत कर उनको पेंट करवाया जाएगा। रोड किनारे लैंड स्केपिंग व प्लांटर्स के जरिए ग्रेटर नोएडा को नया लुक दिया जाएगा। मेट्रो पिलर पर चित्रकारी की जाएगी।

सीईओ ने विद्युत अभियांत्रिकी विभाग को भी ट्राई कलर पोल लगाने समेत अन्य कार्यों के लिए शीघ्र टेंडर जारी करने के निर्देश दिए। सीईओ ने अभियान चलाकर इन सभी कार्यों को अगले तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य दिया है। वैश्विक आयोजन को देखते हुए इस कार्य में तत्काल जुट जाने के निर्देश दिए। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। बैठक में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ अमनदीप डुली, नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ प्रभाष समेत कई वरिष्ठ अधिकारीगण शामिल रहे।

Views: 1

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

सारा अली खान को देना होगा सनातनी शपथ पत्र, बद्री-केदार में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर 'आस्था पत्र' की लगी शर्त

देहरादून/रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों की मर्यादा और सनातन परंपराओं की शुचिता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
सारा अली खान को देना होगा सनातनी शपथ पत्र, बद्री-केदार में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर 'आस्था पत्र' की लगी शर्त

"राहुल गांधी है एकदम टपोरी की तरह...", राहुल पर कंगना ने किया हमला, सियासी गलियारों में मचा हल्ला

नई दिल्ली: संसद के भीतर और बाहर जुबानी जंग अब एक नए चरम पर पहुंच गई है। मंडी से भाजपा...
Breaking News  राष्ट्रीय 
"राहुल गांधी है एकदम टपोरी की तरह...", राहुल पर कंगना ने किया हमला, सियासी गलियारों में मचा हल्ला

सूरत में 'लव मैरिज' का खौफनाक अंत: शक की आग में जलते पति ने सरेराह पत्नी को उतारा मौत के घाट

   सूरत। गुजरात के सूरत से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ प्रेम विवाह (Love Marriage) के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सूरत में 'लव मैरिज' का खौफनाक अंत: शक की आग में जलते पति ने सरेराह पत्नी को उतारा मौत के घाट

यूपी को मिलेगी नई उड़ान: 28 मार्च को हो सकता है जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण, CM योगी ने PM मोदी से किया अनुरोध

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विकास को वैश्विक मानचित्र पर नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले नवनिर्मित जेवर (नोएडा) अंतरराष्ट्रीय हवाई...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  नोएडा 
यूपी को मिलेगी नई उड़ान: 28 मार्च को हो सकता है जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण, CM योगी ने PM मोदी से किया अनुरोध

पश्चिम बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, 11 जिलाधिकारी और केएमसी कमिश्नर हटाए गए

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक निष्पक्षता और तटस्थता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने बुधवार को...
Breaking News  राष्ट्रीय 
पश्चिम बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, 11 जिलाधिकारी और केएमसी कमिश्नर हटाए गए

उत्तर प्रदेश

यूपी में 'पंडित' शब्द पर फिर भड़का विवाद: कक्षा 7 की संस्कृत परीक्षा का प्रश्न बना मुद्दा, शिक्षक संगठनों में भारी आक्रोश

आगरा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती परीक्षा के बाद अब ताजनगरी आगरा के परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा में 'पंडित'...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
यूपी में 'पंडित' शब्द पर फिर भड़का विवाद: कक्षा 7 की संस्कृत परीक्षा का प्रश्न बना मुद्दा, शिक्षक संगठनों में भारी आक्रोश

यूपी पंचायत चुनाव का बिगुल: 12 जुलाई तक चुनी जाएगी नई सरकार, राजभर बोले- अगली कैबिनेट बैठक में OBC आयोग बनेगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश के आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर स्थिति स्पष्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पंचायत चुनाव का बिगुल: 12 जुलाई तक चुनी जाएगी नई सरकार, राजभर बोले- अगली कैबिनेट बैठक में OBC आयोग बनेगा

सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों—चैत्र नवरात्र, अलविदा की नमाज और ईद-उल-फितर—के मद्देनजर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे पत्र के गोपनीय पत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम