नोएडा: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, नवजात देखभाल सप्ताह की तैयारियां

On

नोएडा। जिला स्वास्थ्य समिति-शासी निकाय की बैठक मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में हुई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों और सेवाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने आउटडोर मरीजों की स्थिति, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा, टीबी उन्मूलन अभियान, यूपी हेल्थ डैशबोर्ड में जिले की रैंकिंग सुधार की कार्ययोजना, टेली मेडिसिन सेवा, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान, सैम बच्चों की पहचान एवं उपचार, ई-कवच ऐप, एनसीडी स्क्रीनिंग, एनआरसी केंद्रों के संचालन, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अभियान, एचएनबीसी-एचबीवाईसी कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना तथा आयुष्मान कार्ड की प्रगति से अवगत कराया।


उक्त जानकारी पर मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और कार्य प्रणाली को और सुदृढ़ करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यूपी हेल्थ डैशबोर्ड में जिले की रैंक सुधारना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए सभी ब्लॉकों में डेटा वैलिडेशन बैठकों को प्रभावी रूप से आयोजित कर संबंधित विवरण समयबद्ध रूप से प्रस्तुत किए जाएं। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में है। इस संबंध में सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा शिथिलता पाए जाने पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित हो। साथ ही जिला अस्पताल के एसएनसीयू में बेड एक्यूपेंसी बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

एनसीआर में बढ़ रही गर्मी, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘रेड जोन’ के करीब  ये भी पढ़ें  एनसीआर में बढ़ रही गर्मी, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘रेड जोन’ के करीब


वहीं बैठक के दौरान डीपीएम डॉ मंजीत ने बताया कि 15 नवंबर से 21 नवंबर तक नवजात शिशु देखभाल सप्ताह (न्यूबॉर्न केयर वीक) का आयोजन किया जाएगा। इस अवधि में कंगारू मदर केयर, स्तनपान, नवजात की सुरक्षित देखभाल तथा मातृ पोषण से संबंधित गतिविधियां एवं जागरूकता कार्यक्रम सभी स्वास्थ्य इकाइयों में संचालित किए जाएंगे। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय राणा, एसीएमओ डॉ आर के सिरोहा, डिप्टी सीएमओ डॉ उबेद कुरैशी, डीटीओ डॉ आरपी सिंह, डीएमओ डॉ श्रुति कीर्ति वर्मा, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

गुरुग्राम में कंस्ट्रक्शन साइट पर सात श्रमिकों की मौत.. सिग्नेचर ग्लोबल को मिला नोटिस ये भी पढ़ें  गुरुग्राम में कंस्ट्रक्शन साइट पर सात श्रमिकों की मौत.. सिग्नेचर ग्लोबल को मिला नोटिस

Views: 33

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सहारनपुर में डॉलर देने के नाम पर महिला से 35 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी

सहारनपुर (बड़गांव)। डॉलर देने का झांसा देकर एक महिला से 35 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई है। जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डॉलर देने के नाम पर महिला से 35 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी

प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी की ‘चाय पर चर्चा’, मकर द्वार पर सांसदों संग दिखे

नई दिल्ली।  संसद में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच एक अलग ही तस्वीर सामने आई।लोकसभा में विपक्ष के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी की ‘चाय पर चर्चा’, मकर द्वार पर सांसदों संग दिखे

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एयर इंडिया ने डीजीसीए से उड़ान ड्यूटी नियमों में राहत की मांग की

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच एयर इंडिया ने विमानन नियामक डीजीसीए से फ्लाइट ड्यूटी टाइम...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एयर इंडिया ने डीजीसीए से उड़ान ड्यूटी नियमों में राहत की मांग की

भारत में खुदरा महंगाई दर फरवरी में 3.21 प्रतिशत रही; अरहर, लहसुन और आलू के दाम घटे

  नई दिल्ली। भारत में खुदरा महंगाई दर फरवरी में 3.21 प्रतिशत रही है, जो कि जनवरी की महंगाई दर 2.74...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
भारत में खुदरा महंगाई दर फरवरी में 3.21 प्रतिशत रही; अरहर, लहसुन और आलू के दाम घटे

महाराष्ट्र में विधान भवन,बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई। मुंबई में गुरुवार सुबह विधान भवन, उच्च न्यायालय सहित चार जगहों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र में विधान भवन,बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में डॉलर देने के नाम पर महिला से 35 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी

सहारनपुर (बड़गांव)। डॉलर देने का झांसा देकर एक महिला से 35 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई है। जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डॉलर देने के नाम पर महिला से 35 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी

सहारनपुर साइबर क्राइम थाने को बड़ी सफलता, ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहारनपुर साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर साइबर क्राइम थाने को बड़ी सफलता, ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़, मुखिया समेत 5 गिरफ्तार

मुरादाबाद। शहर में ब्लैकमेलिंग और हनी ट्रैप का बड़ा मामला सामने आया है। थाना मगलपुरा पुलिस ने संगठित गिरोह का...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़, मुखिया समेत 5 गिरफ्तार

मुरादाबाद कलेक्ट्रेट में खौफ: डीएम ऑफिस के रिकॉर्ड रूम में घुसा 'कब्र बिज्जू', 

मुरादाबाद। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जिलाधिकारी कार्यालय के पास बने रिकॉर्ड रूम में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद कलेक्ट्रेट में खौफ: डीएम ऑफिस के रिकॉर्ड रूम में घुसा 'कब्र बिज्जू', 

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार