टीबी रोगी खोज अभियान 20 फरवरी से, जिले की 20 प्रतिशत आबादी को कवर किया जाएगा एसीएफ में

On

नोएडा। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में 20 फरवरी से एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान तीन मार्च तक चलेगा। यह जानकारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. शिरीष जैन ने दी। उन्होंने बताया- अभियान के लिए महानिदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उ.प्र.) की ओर से दिशा निर्देश जारी कर […]

नोएडा। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में 20 फरवरी से एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान तीन मार्च तक चलेगा। यह जानकारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. शिरीष जैन ने दी। उन्होंने बताया- अभियान के लिए महानिदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उ.प्र.) की ओर से दिशा निर्देश जारी कर किये गये हैं।

डॉ. जैन ने बताया- प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर टीबी के साथ शुगर, एचआईवी के मरीजों की भी तलाश करेंगे। इसके लिए विभाग ने माइक्रो प्लान तैयार कर लिया है।

यमुना सिटी में जापानी निवेश: क्यूपी कॉर्पोरेशन लगाएगी ₹200 करोड़ का फूड प्रोसेसिंग संयंत्र, जेवर एयरपोर्ट के पास मिली जमीन ये भी पढ़ें  यमुना सिटी में जापानी निवेश: क्यूपी कॉर्पोरेशन लगाएगी ₹200 करोड़ का फूड प्रोसेसिंग संयंत्र, जेवर एयरपोर्ट के पास मिली जमीन

एसीएफ अभियान के तहत जनपद की 20 प्रतिशत जनसंख्या- (शहरी व ग्रामीण बस्ती तथा उच्च जोखिम क्षेत्र) में घर-घर स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके अलावा अनाथालय वृद्धाश्रम, नारी निकेतन, बाल संरक्षण गृह, मदरसा, नवोदय विद्य़ालय, कारागार, चिन्हित समूह-स्थल सब्जी मंडी, फल मंडी, लेबर मार्केट, निर्माणाधीन प्रोजेक्ट, ईंट भट्ठों, स्टोन क्रेशर, खदान, साप्ताहिक बाजार आदि में भी अभियान चलाया जाएगा। एसीएफ अभियान के अंतर्गत खोजे गये संभावित क्षय रोगियों का जिला क्षय रोग अधिकारी पर्यवेक्षण- समीक्षा एवं मूल्यांकन करेंगे।

मौसम एक बार फिर बदलेगा मिजाज, 17 को बारिश की संभावना, एनसीआर में एक्यूआई ऑरेंज जोन में ये भी पढ़ें  मौसम एक बार फिर बदलेगा मिजाज, 17 को बारिश की संभावना, एनसीआर में एक्यूआई ऑरेंज जोन में

उन्होंने बताया-एसीएफ में मिलने वाले मरीजों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। टीबी मरीजों की जल्दी पहचान होने से जल्दी उपचार शुरू हो जाता है। इससे रोगी की रिकवरी जल्दी हो जाती है, साथ ही उसके संपर्क में आने वाले लोग संक्रमण से बच जाते हैं। मरीज के खांसने और छींकने से निकलने वाली बूंदों के सम्पर्क में आने से पल्मोनरी (फेफड़ों की) टीबी फैलती है। उपचार शुरू होने के बाद संक्रमण फैलने की आशंका काफी कम हो जाती है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कुट्टू का आटा खाने से 10 से अधिक लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कुट्टू का आटा खाने से 10 से अधिक लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

आमतौर पर एक टीबी मरीज उपचार न होने की स्थिति में साल भर में 10-15 लोगों को संक्रमित कर देता है। इस लिए बहुत जरूरी है कि टीबी के साधारण लक्षण नजर आते ही तुरंत जांच करायी जाए। टीबी के संभावित मरीजों को मास्क जरूर लगाना चाहिए, ताकि संक्रमण को रोका जा सके।

डा. जैन ने बताया- क्षय रोगी कई बार बीच में ही दवा खाना छोड़ देते हैं, यह बहुत खतरनाक है। बीच में दवा छोड़ने से दवा असर करना बंद कर देती है। चिकित्सक की सलाह से नियमित और पूरा उपचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा-15 दिन से ज्यादा खांसी रहने पर जांच जरूर कराएं। इसके अलावा भूख न लगना, वजन कम होना, थकान रहना, बलगम के साथ खून आना, सीने में दर्द और रात में सोते समय पसीना आना भी टीबी के लक्षण हो सकते हैं।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

   लखनऊ: पंचायत चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर बहस तेज हो गई है। अतुल प्रधान ने ग्रामीण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

Rang Panchami 2026 date: 8 मार्च 2026 को मनाई जाएगी रंग पंचमी जानें सही तिथि शुभ मुहूर्त , पूजा विधि और धन लाभ के खास उपाय

Rang Panchami 2026 date: होली का पर्व अपने साथ रंग खुशियां और उत्साह लेकर आता है। लेकिन क्या आप जानते...
धर्म-अध्यात्म 
Rang Panchami 2026 date: 8 मार्च 2026 को मनाई जाएगी रंग पंचमी जानें सही तिथि शुभ मुहूर्त , पूजा विधि और धन लाभ के खास उपाय

मुजफ्फरनगर: शाहपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात, मासूम की हत्या कर पानी के टैंक में फेंका, मां पर भी जानलेवा हमला

मुजफ्फरनगर। जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के बसीकलां गांव में मंगलवार दोपहर रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी वारदात सामने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: शाहपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात, मासूम की हत्या कर पानी के टैंक में फेंका, मां पर भी जानलेवा हमला

मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो घायल

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय स्तर के शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो घायल

सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर (बिहारीगढ)।   कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिनमें से एक युवक की मौत   जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश

गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

   लखनऊ: पंचायत चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर बहस तेज हो गई है। अतुल प्रधान ने ग्रामीण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर (बिहारीगढ)।   कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिनमें से एक युवक की मौत   जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

मेरठ: पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर आई सबा जासूसी मामले में जांच के घेरे में, फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि

मेरठ। पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर आई सबा अब पुलिस और खुफिया जांच एजेसिंयों के लिए चुनौती बन गई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर आई सबा जासूसी मामले में जांच के घेरे में, फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: प्रवेश पत्र भूलने पर भी परीक्षा देने की सुविधा, नए नियम लागू

मेरठ। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में इस बार काफी बदलाव किए गए हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा इस बार 18...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: प्रवेश पत्र भूलने पर भी परीक्षा देने की सुविधा, नए नियम लागू

सर्वाधिक लोकप्रिय