नोएडा में टप्पेबाजी कर चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक फरार
नोएडा। थाना फेस 1 पुलिस ने सेक्टर 8 से टप्पेबाजी कर चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 2 शातिर अभियुक्तों (1) राहुल और (2) कुलदीप कुमार को 20400 रुपए, एक मोबाइलनुमा कांच के फ्रेम, घटना मे प्रयुक्त 1 कार, एक तमंचा .315 बोर, कारतूस एंव एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों का एक […]
नोएडा। थाना फेस 1 पुलिस ने सेक्टर 8 से टप्पेबाजी कर चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 2 शातिर अभियुक्तों (1) राहुल और (2) कुलदीप कुमार को 20400 रुपए, एक मोबाइलनुमा कांच के फ्रेम, घटना मे प्रयुक्त 1 कार, एक तमंचा .315 बोर, कारतूस एंव एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
अभियुक्तों का एक साथी मौके से पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया। आरोपी भोले भाले लोगो को बहला फुसलाकर, पुराने मोबाईल फोन के बदले अच्छी कम्पनी का नया फोन देने/मूल्यवान वस्तुओ के बदले अत्याधिक पैसो का लालच देने /कम नकदी के बदले अत्यधिक नकदी देने का लालच देकर लोगो से धोखाधड़ी व चोरी करते रहे हैं।
ये भी पढ़ें ग्रेटर नोएडा में 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली, राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे संबोधित ये घटना के लिए पहले से रेकी करते है एवं घटना के लिये बैंको के आसपास का क्षेत्र, भागने की दृष्टि से आवागमन के सुगम रास्ते वाले तिराहे/चौराहे/बस स्टाप को चुनते हैं।
यदि घटना से पीड़ित व्यक्ति या अन्य कोई इनको पकड़ने का प्रयास करता है, तो ये हथियारो से जानलेवा हमला कर देते हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां