ग्रेटर नोएडा में वाहन चोरी करने वाले गैंग का पदार्फाश, 2 गिरफ्तार, कब्जे 10 मोटरसाइकिल बरामद
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चोर गैंग का पदार्फाश करते हुए गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके कब्जे से 10 मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। गैंग का पदार्फाश करने वाले पुलिसकर्मियों को 10 हजार का इनाम दिया गया […]
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चोर गैंग का पदार्फाश करते हुए गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके कब्जे से 10 मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। गैंग का पदार्फाश करने वाले पुलिसकर्मियों को 10 हजार का इनाम दिया गया है।
पुलिस द्वारा पकड़े गए इन आरोपियों के ऊपर एक दर्जन से ज्यादा चोरी के मामले अलग-अलग थाना क्षेत्र में दर्ज है। थाना नालेज पार्क पुलिस ने ग्राम झट्टा से आने वाले रास्ते पर सेक्टर 155 नोएडा थाना नालेज पार्क से अभियुक्त 1. रवि कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम शाहझाझीपुर थाना करहल जनपद मैनपुरी 2. अजब सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम लखौरा कला थाना कुरावली जनपद मैनपुरी (उप्र) को चोरी की 10 मोटरसाइकिल, 1 मोटरसाइकिल इंजन, 3 मोबाइल, मोटरसाइकिलों की चाबियां, पेचकस व मोटरसाइकिल के लॉक तोड़ने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें नोएडा में डीएम ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हालचाल, चिकित्सा अधिकारियों को दिए निर्देशपुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करने वाली टीम का हौसला बढ़ाने के लिए 10,000 रुपये नकद इनाम की घोषणा की गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां