बिहार में 3 बच्चों सहित गर्भवती महिला तालाब में डूबी, हुई मौत
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में एक गहरे तालाब में डूब कर तीन बच्चों सहित एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। सभी शवों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है। कुछ लोग इसे आत्महत्या से भी जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि शाहपुर […]
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में एक गहरे तालाब में डूब कर तीन बच्चों सहित एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। सभी शवों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है। कुछ लोग इसे आत्महत्या से भी जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि शाहपुर पंचायत के शाहबाजपुर गांव में पशुओं का चारा लाने के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। शुक्रवार को सभी शवों को तालाब से निकाल लिया गया है।
बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम महिला अपने तीन बच्चों को लेकर चारा लाने गई थी, इसी दौरान यह घटना घटी। शाहपुर पंचायत के मुखिया मिथिलेश पासवान ने कहा कि महिला काफी गरीब थी किसी तरह अपना गुजर-बसर करती थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि घास काटने गई महिला फिसल गई और तालाब में डूब गई।
मृतकों में रीमा देवी और उसके तीन बच्चे रिचा कुमारी, राधिका कुमारी और प्रीति उर्फ रोशनी कुमारी शालि हैं।
बताया जाता है कि मृतका का पति भीम रजक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था और अभी वर्तमान में उसके पैर की हड्डी टूटी हुई है।
मुजफ्फरपुर (पश्चिम) के डीएसपी अभिषेक आनंद ने कहा कि सभी शवों को बरामद कर लिया गया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां