देहरादून में पूर्व विधायक के बेटे की गुंडई... पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को पीटा, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, FIR दर्ज

On

देहरादून। जिले में मारपीट और धमकी का एक गंभीर मामला सामने आया है। खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह और उनके गनर कांस्टेबल राजेश सिंह के खिलाफ पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद बोलेरो वाहन जब्त कर लिया गया है।

पीड़ित यशोवर्धन ने बताया कि वह दिलाराम चौक से साईं मंदिर की ओर जा रहे थे। पैसेफिक मॉल के पास पीछे से आ रही कार ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन सड़क संकरी होने के कारण वे साइड नहीं दे पाए। इस बात पर पीछे चल रहे लोग गुस्से में आ गए और विवाद बढ़ गया।

और पढ़ें मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

यशोवर्धन के अनुसार, मसूरी डायवर्जन पहुंचते ही उनकी कार को सफेद लैंड क्रूज़र और बोलेरो ने टक्कर मारकर रोका। इसके बाद दोनों गाड़ियों से उतरकर आरोपी उनकी ओर बढ़े और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि दिव्य प्रताप सिंह और गनर राजेश सिंह ने उन्हें कार से खींचकर लात-घूंसे मारे, जबकि उनके चालक को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई

और पढ़ें मुजफ़्फरनगर–भोपा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, परिवारों में कोहराम

पीड़ित ने यह भी कहा कि उनकी शर्ट पर लगा राष्ट्रीय ध्वज का प्रतीक अपमानित किया गया, जो कानूनन गंभीर अपराध है।

और पढ़ें सागर में रॉटवीलर का कहर: पड़ोसी के कुत्ते ने छह साल के बच्चे को नोंचा, सिर में 22 टांके, ICU में जिंदगी-मौत की जंग

देहरादून के SSP अजय सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपियों की पहचान दिव्य प्रताप सिंह और गनर राजेश सिंह के रूप में हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गनर राजेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में CCTV फुटेज, वाहनों से मिले साक्ष्य और तकनीकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मामले में राजनीतिक सियासत भी गरमाई हुई है, क्योंकि दिव्य प्रताप सिंह बीजेपी से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के पुत्र हैं।

लेखक के बारे में

नवीनतम

झारखंड में रेड के दौरान दिल का दौरा पड़ने से होमगार्ड गुरदीप सिंह का बलिदान-पंचकूला पुलिस लाइन में नम आंखों से दी गई अंतिम सलामी

Haryana News: पंचकूला पुलिस विभाग में गहरा शोक है। होमगार्ड जवान गुरदीप सिंह झारखंड में एक महत्वपूर्ण रेड पर तैनात...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
झारखंड में रेड के दौरान दिल का दौरा पड़ने से होमगार्ड गुरदीप सिंह का बलिदान-पंचकूला पुलिस लाइन में नम आंखों से दी गई अंतिम सलामी

सहारनपुर: गौ रक्षा दल ने इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार शर्मा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की

सहारनपुर। गौ रक्षा दल के प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाध्यक्ष आयुष महाराज के नेतृत्व जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर थाना देवबंद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गौ रक्षा दल ने इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार शर्मा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की

शामली: अग्रवाल मित्र मंडल ने डीआरएम को नई लंबी दूरी की रेल सेवा की मांग का ज्ञापन सौंपा

शामली। अग्रवाल मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने उत्तर रेलवे के डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर शामली-बड़ौत-बागपत होते...
शामली 
शामली: अग्रवाल मित्र मंडल ने डीआरएम को नई लंबी दूरी की रेल सेवा की मांग का ज्ञापन सौंपा

सहारनपुर: जमीन के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार, नगदी और विदेशी मुद्रा बरामद

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर रूपये हड़पने के मामले का खुलासा करते हुए एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: जमीन के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार, नगदी और विदेशी मुद्रा बरामद

शामली में स्कूल प्रबंधन महासभा ने छात्रवृत्ति आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग की

शामली। वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधन महासभा के पदाधिकारियों ने जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पहुंचकर शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए...
शामली 
शामली में स्कूल प्रबंधन महासभा ने छात्रवृत्ति आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग की

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: गौ रक्षा दल ने इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार शर्मा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की

सहारनपुर। गौ रक्षा दल के प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाध्यक्ष आयुष महाराज के नेतृत्व जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर थाना देवबंद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गौ रक्षा दल ने इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार शर्मा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की

सहारनपुर: जमीन के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार, नगदी और विदेशी मुद्रा बरामद

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर रूपये हड़पने के मामले का खुलासा करते हुए एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: जमीन के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार, नगदी और विदेशी मुद्रा बरामद

लखनऊ: नगर निगम की गाड़ी ने मासूम बच्चे को कुचला, सड़क पर बिखरे मांस के टुकड़े; डॉक्टर बोले- पैर काटना पड़ेगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक भयानक सड़क दुर्घटना सामने आई है, जहाँ नगर निगम की एक तेज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: नगर निगम की गाड़ी ने मासूम बच्चे को कुचला, सड़क पर बिखरे मांस के टुकड़े; डॉक्टर बोले- पैर काटना पड़ेगा

बदायूं में साईं मंदिर के पुजारी की गला दबाकर हत्या, चांदी के दो मुकुट गायब

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी के पास बनी सर्वेश्वर श्रीसाईं मंदिर में पुजारी मनोज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बदायूं में साईं मंदिर के पुजारी की गला दबाकर हत्या, चांदी के दो मुकुट गायब