दीपावली से पहले उत्तराखंड सरकार का तोहफा, राज्य कर्मचारियों का डीए 3% बढ़ा, बोनस भी घोषित

On

देहरादून। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और शिक्षकों को दीपावली से पहले बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। इसके साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियों को बोनस देने का भी फैसला लिया गया है। सरकार के इस निर्णय से राज्य के ढाई लाख से अधिक कर्मचारी और शिक्षक लाभान्वित होंगे। अब राज्य कर्मचारियों का डीए 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया गया है।

और पढ़ें बिहार चुनाव: एनडीए में सीट बंटवारा फाइनल, भाजपा और जदयू अब 'बराबर के साझीदार'; दोनों 101-101 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव

और पढ़ें न्याय के लिए उग्र चेतावनी: पोस्टमार्टम रोक, गिरफ्तारी की मांग और भारत बंद का ऐलान

कर्मचारियों को जुलाई से अक्टूबर 2025 तक के बढ़े हुए भत्ते का भुगतान किया जाएगा। सरकार ने घोषणा की है कि 4,800 ग्रेड पे तक के कर्मचारियों को दीपावली बोनस मिलेगा। बोनस की अधिकतम सीमा 7,000 रुपए तय की गई है। वहीं, दैनिक वेतन भोगी और कैजुअल श्रेणी के कर्मचारियों को कुछ शर्तों के साथ 1,200 रुपए तक का बोनस दिया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाना और त्योहारी सीजन में आर्थिक राहत देना है।

और पढ़ें यूपी मंत्री कपिल देव अग्रवाल का ममता बनर्जी पर तीखा हमला — कहा, “दुर्गापुर गैंगरेप पर मुख्यमंत्री का बयान शर्मनाक

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों की भलाई के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार ने कर्मचारियों के लिए पदोन्नति के मानकों में शिथिलता लाने का भी निर्णय लिया है ताकि अधिक से अधिक कर्मियों को प्रमोशन का अवसर मिल सके। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रमोशन कोटा में वृद्धि करने की भी घोषणा की गई है। डीए बढ़ाने और बोनस देने के अलावा, सरकार ने पात्र कर्मचारियों को उत्पादकता असंबद्ध तदर्थ बोनस देने का भी ऐलान किया है। यह बोनस उन कर्मचारियों को मिलेगा जो सरकारी कार्यों में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। इस फैसले से राज्यभर के कर्मचारियों में खुशी की लहर है। दीपावली से ठीक पहले मिली इस राहत को कर्मचारियों ने 'त्योहार का तोहफा' बताया है। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

परिवार में रिश्तों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व: बेटी लक्ष्मी और दामाद विष्णु समान पूज्य

      बहुत सुंदर और गूढ़ संदेश है! हिन्दू शास्त्रों में जो रिश्तों को देवी-देवता के रूप में देखने का नजरिया है,...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
परिवार में रिश्तों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व: बेटी लक्ष्मी और दामाद विष्णु समान पूज्य

दिल्ली में दिवाली पर मुफ्त पटाखों का वितरण, हिन्दू संगठनों ने सर्वोच्च न्यायालय के प्रतिबंध की आलोचना की

दिल्ली। अखिल भारत हिन्दू महासभा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिल्ली में दिवाली पर पटाखों की बिक्री और उपयोग...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली में दिवाली पर मुफ्त पटाखों का वितरण, हिन्दू संगठनों ने सर्वोच्च न्यायालय के प्रतिबंध की आलोचना की

मुजफ्फरनगर मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर उवैस घायल, मेरठ चोरी कांड में था वांछित

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में शुक्रवार को एक शातिर चोर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर उवैस घायल, मेरठ चोरी कांड में था वांछित

दैनिक राशिफल- 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार

मेष : दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता...
Breaking News  धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में मेरठ फिसला, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

मेरठ। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की मासिक रैंकिंग में मेरठ जिला 62 वें स्थान पर है। जबकि उससे पहले मेरठ जिला 57...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में मेरठ फिसला, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर पुलिस ने जिले की सीमाएं सील कर चलाया सघन चैकिंग अभियान, अपराध नियंत्रण में मिली मजबूती

सहारनपुर। जनपद पुलिस ने अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जनपद की सीमाएं सील कर सघन चैकिंग अभियान चलाया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने जिले की सीमाएं सील कर चलाया सघन चैकिंग अभियान, अपराध नियंत्रण में मिली मजबूती

सहारनपुर में दो शातिर आरोपियों से अवैध असलहा व बाइक जब्त, पुलिस ने किया गिरफ्तार

   सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध अस्लाह व एक बाईक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दो शातिर आरोपियों से अवैध असलहा व बाइक जब्त, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर में रेलवे पटरी पर आत्महत्या कर रही महिला को मिशन शक्ति टीम ने समय रहते बचाया

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्रान्तर्गत आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल मच गया, जब एक महिला चलती ट्रेन के आगे कूदकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में रेलवे पटरी पर आत्महत्या कर रही महिला को मिशन शक्ति टीम ने समय रहते बचाया