बोनी कपूर ने बताया रणबीर कपूर के धैर्य और प्रोफेशनलिज्म का अनोखा किस्सा

On

अभिनेता रणबीर कपूर की फैन फॉलोइंग बहुत विशाल है। उनके बेहतरीन अभिनय को जहां दर्शक पसंद करते हैं, वहीं आलोचक भी हमेशा सराहना करते हैं। रणबीर के अनुशासन और धैर्य की भी खूब तारीफ होती है। हाल ही में निर्माता बोनी कपूर ने रणबीर के धैर्य से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि शूटिंग कितनी भी लंबी क्यों न हो, चाहे तपती दोपहर हो या रात का समय और भले ही कितने भी रीटेक करने पड़ें, रणबीर कभी पीछे नहीं हटते और पूरे धैर्य के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं।

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' साल 2023 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें बोनी कपूर ने रणबीर के पिता का किरदार निभाया था। हाल ही में दिए इंटरव्यू में बोनी कपूर ने रणबीर की प्रोफेशनलिज़्म की तारीफ करते हुए कहा, "रणबीर ऐसे इकलौते एक्टर हैं जिन्हें मैंने सेट पर कभी बोर होते नहीं देखा। हम लगातार 16-16 घंटे शूट करते थे। दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी में शूटिंग होती थी। बाद में हमने रात में शूटिंग करने का फैसला किया और रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक काम किया, ताकि गर्मी थोड़ी कम लगे। इसके बावजूद रणबीर ने कभी कोई शिकायत नहीं की। उन्होंने हर वक्त प्रोफेशनल अंदाज में काम किया।"

बोनी कपूर ने बताया, "मुझे याद है, एक सीन में पूरे 52 रीटेक हुए थे। अलग-अलग वजहों से बार-बार रीटेक लेना पड़ रहा था। लेकिन रणबीर ने एक बार भी शिकायत नहीं की। वह हर बार पूरे धैर्य और सम्मान के साथ रीटेक देते रहे। वहीं, मेरे एक शॉट में जब 13-14 रीटेक हो गए तो मैं थोड़ा परेशान हो गया। तब रणबीर मेरे पास आए और बोले, मैंने 52 रीटेक दिए हैं, आपको तब तक करना होगा जब तक डायरेक्टर संतुष्ट न हों।' उनके इस धैर्य और पॉज़िटिव एटीट्यूड की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। रणबीर सेट पर हमेशा खुशमिज़ाज रहते हैं और सबका हौसला बढ़ाते हैं।"

लेखक के बारे में

नवीनतम

रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

Moradabad Flood: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और 18 लोग घायल

Mumbai News: मुंबई के दहिसर इलाके में रविवार दोपहर एक भीषण हादसा हुआ, जब न्यू जन कल्याण सोसाइटी की 24...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और 18 लोग घायल

ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

Last Lunar Eclipse 2025: 7 सितंबर 2025 को देश का आखिरी चंद्र ग्रहण पूरे भारत में देखा गया। इस दौरान...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

Pithampur News: इंदौर के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। इंडोरमा इलाके की सागर श्री...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

मेवाड़ में पायलट की सियासी शक्ति का प्रदर्शन! बोले- 3 साल बाद कांग्रेस करेगी बंपर वापसी- Rajasthan Politics

Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट 7 सितंबर को अपना जन्मदिन मेवाड़ की पावन भूमि...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  राजस्थान 
मेवाड़ में पायलट की सियासी शक्ति का प्रदर्शन! बोले- 3 साल बाद कांग्रेस करेगी बंपर वापसी- Rajasthan Politics

उत्तर प्रदेश

रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

Moradabad Flood: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ। थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैंं। जिनके...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट व साइबर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया

   कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। फर्रुखाबाद से भारतीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया