लहंगे में इतराईं अमायरा दस्तूर, 'राधा गोरी गोरी' भजन के साथ दिखा पारंपरिक अंदाज

On

मुंबई। अमायरा दस्तूर उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो न सिर्फ अपनी खूबसूरती और अदाकारी से लोगों को प्रभावित करती हैं, बल्कि अपने पहनावे और स्टाइल से भी फैशन की दुनिया में एक खास पहचान रखती हैं। उनकी हर पोस्ट, हर लुक और हर वीडियो में आत्मविश्वास साफ झलकता है, जो उन्हें बाकी अभिनेत्रियों से अलग बनाता है। बुधवार को अमायरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जो न सिर्फ उनके लुक को बल्कि उनके अंदाज को भी खूबसूरती से दर्शाता है।

 

और पढ़ें शक्ति कपूर ने 'हीरो नंबर 1' के साथ मनाया 73वां जन्मदिन, बेटी श्रद्धा कपूर ने दिखाई झलक

और पढ़ें मुंबई में म्यूजिक एल्बम "तुम बिन जोगन" का भव्य लॉन्च, रीमा कपानी और टीम को सेलेब्रिटीज़ की बधाई

वीडियो में अमायरा ने एक बेहद खूबसूरत ग्रीनिश-ग्रे कलर का लहंगा पहना है, जो बारीक कढ़ाई और चमकीले वर्क से सजा हुआ है। उनका ब्लाउज डीप नेकलाइन वाला है और उस पर की गई जरी की कढ़ाई देखने लायक है। इस लुक के साथ उन्होंने एक हल्की लेकिन एलीगेंट चोकर ज्वेलरी पहनी है और लंबे झुमकों से इसे पूरा किया है। उनका मेकअप काफी नेचुरल है। बाल खुले और स्ट्रेट हैं, जो इस पूरे ट्रेडिशनल अवतार के साथ बिल्कुल फिट बैठते हैं।

और पढ़ें अभिनेत्री मौनी रॉय ने किए पशुपतिनाथ के दर्शन, काठमांडू की फोटो कीं शेयर

 

वीडियो में अमायरा कभी बैठकर कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए पोज देती हैं, तो कभी खुशी में घूमती हैं। उनका आत्मविश्वास और खुशी इस वीडियो में साफ नजर आता है। खास बात यह है कि इस वीडियो में अमायरा ने बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर 'राधा गोरी गोरी' भजन का इस्तेमाल किया है। अमायरा दस्तूर ने महज 16 साल की उम्र में ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा था। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग में किस्मत आजमाई और फिर एक्टिंग की दुनिया में एंट्री की। साल 2013 में उन्होंने फिल्म 'इश्क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ प्रतीक बब्बर नजर आए थे।

 

हालांकि, फिल्म को खास सफलता नहीं मिली, लेकिन अमायरा ने हार नहीं मानी। उन्होंने लगातार मेहनत की और धीरे-धीरे फिल्मों की दुनिया में अपनी जगह बनानी शुरू की। 2017 में उन्हें जैकी चेन के साथ 'कुंग फू योगा' में काम करने का मौका मिला, जो उनके करियर के लिए बड़ा अवसर साबित हुआ। इसके बाद अमायरा ने न सिर्फ हिंदी बल्कि तमिल, तेलुगु और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'मिस्टर एक्स' में भी अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी नजर आ चुकी हैं। वे 'तांडव' और 'मुंबई मेरी जान' जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

Moradabad Flood: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और 18 लोग घायल

Mumbai News: मुंबई के दहिसर इलाके में रविवार दोपहर एक भीषण हादसा हुआ, जब न्यू जन कल्याण सोसाइटी की 24...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और 18 लोग घायल

ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

Last Lunar Eclipse 2025: 7 सितंबर 2025 को देश का आखिरी चंद्र ग्रहण पूरे भारत में देखा गया। इस दौरान...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

Pithampur News: इंदौर के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। इंडोरमा इलाके की सागर श्री...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

मेवाड़ में पायलट की सियासी शक्ति का प्रदर्शन! बोले- 3 साल बाद कांग्रेस करेगी बंपर वापसी- Rajasthan Politics

Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट 7 सितंबर को अपना जन्मदिन मेवाड़ की पावन भूमि...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  राजस्थान 
मेवाड़ में पायलट की सियासी शक्ति का प्रदर्शन! बोले- 3 साल बाद कांग्रेस करेगी बंपर वापसी- Rajasthan Politics

उत्तर प्रदेश

रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

Moradabad Flood: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ। थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैंं। जिनके...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट व साइबर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया

   कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। फर्रुखाबाद से भारतीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया