क्या मधुमेह में फल खाने से भी बढ़ रहा है शुगर का स्तर? जानें कौन से फल है अमृत

On

 नई दिल्ली। जीवनशैली की वजह से हर साल देश में मधुमेह के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, और सरकार लगातार मधुमेह के लिए लोगों को फिट जीवनशैली अपनाने के लिए जागरुक भी कर रही है। आलम ये है कि हर परिवार में एक न एक शुगर या बीपी का मरीज देखने को मिल जाता है, और ये दोनों ही बीमारियां एक दूसरे से कनेक्टेड हैं। सामान्य धारणा है कि मधुमेह का कारण मीठा खाना नहीं, बल्कि गलत जीवनशैली और अत्याधिक तनाव लेना है। मधुमेह के मरीजों को सही आहार और मात्रा का बेहद ध्यान रखना पड़ता है।

सही मात्रा में न खाया गया भोजन भी उनकी परेशानी को बढ़ाने में मदद करता है, लेकिन ये समस्या फलों के साथ भी देखी जाती है। चिकित्सकों की मानें तो मधुमेह के मरीज को प्राकृतिक मीठे फलों से परहेज करना चाहिए, जिनका जीआई यानी ग्लाइसेमिक इंडेक्स 55 से ज्यादा है। अगर स्वाद में प्राकृतिक रूप से मीठे फल का सेवन किया जाए, तो ये भी शुगर के बढ़ने का कारण होता है। अब सवाल है कि क्या खाएं और क्या नहीं। मधुमेह के मरीजों को फलों का सेवन भी सोच-समझकर करना होगा। चिकित्सक मरीजों को घंटों फल खाने की सलाह देते हैं, लेकिन रोजाना घंटे फल का सेवन पेट में अम्ल की मात्रा को भी बढ़ा देता है। ऐसे में फल को सही पोर्शन में खाना ही इलाज है। मधुमेह के रोगी को जामुन का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसे मधुमेह के लिए अमृत फल कहा जाता है। इसकी गुठली से लेकर पत्ते तक मधुमेह के रोगियों के लिए लाभकारी है। जामुन का सेवन पैंक्रियाज के फंक्शन को सपोर्ट करता है, ब्लड शुगर कंट्रोल में सहायक है और फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जिससे पेट भी साफ रहता है। दूसरा फल है अमरूद।

खाली पेट ब्रेड खाने से हो सकते हैं खतरनाक नुकसान, बढ़ सकता है वजन और शुगर लेवल  ये भी पढ़ें  खाली पेट ब्रेड खाने से हो सकते हैं खतरनाक नुकसान, बढ़ सकता है वजन और शुगर लेवल

अमरूद पाचन और शुगर कंट्रोल के लिए वरदान है। इसके साथ ये जादुई फल कब्ज दूर करता है, मेटाबॉलिज्म को सुधारता है और विटामिन सी से भरपूर होता है। अमरूद मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है। तीसरा फल है बेरीज (स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी)। इंडियन बेरी, चाहे आंवला हो या स्ट्रॉबेरी, मधुमेह के मरीजों के लिए सहायक है। इनमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ब्लड शुगर को रेगुलेट करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही विटामिन सी होने की वजह से इम्युनिटी को भी मजबूत करते हैं। मधुमेह के मरीजों को जूस से परहेज करना चाहिए क्योंकि बिना फाइबर का जूस रक्त में शर्करा के स्तर को बढ़ाता है। कच्ची हल्दी और आंवला का जूस पी सकते हैं।

सांस के मरीज हों या बढ़ते वजन से परेशान, अर्द्धचक्रासन के पास है समाधान  ये भी पढ़ें  सांस के मरीज हों या बढ़ते वजन से परेशान, अर्द्धचक्रासन के पास है समाधान

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

बुलंदशहर में युवक की दूसरी शादी पर पहली पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, हंगामे के बाद दुल्हन को वापस ले गए मायके वाले

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद स्थित खुर्जा नगर में एक युवक द्वारा चोरी-छिपे दूसरी शादी रचाने का मामला सामने...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में युवक की दूसरी शादी पर पहली पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, हंगामे के बाद दुल्हन को वापस ले गए मायके वाले

बिजनौर के किरतपुर में निकाह से इनकार पर युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, प्रेमी पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप

बिजनौर। जनपद के किरतपुर कस्बे में एक युवती द्वारा अपने प्रेमी के घर जाकर विषाक्त पदार्थ सेवन करने का सनसनीखेज...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर के किरतपुर में निकाह से इनकार पर युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, प्रेमी पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप

हापुड़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, तीन महीने बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई लूट की एफआईआर

हापुड़। जनपद के थाना देहात क्षेत्र में पिछले वर्ष दिसंबर में हुई एक लूट की घटना को दबाने के पुलिसिया...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हापुड़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, तीन महीने बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई लूट की एफआईआर

मुजफ्फरनगर के माया पैलेस में उमड़ा जनसैलाब, ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने देखी फिल्म गोदान

मुजफ्फरनगर। जनपद के रुड़की रोड स्थित माया पैलेस सिनेमाघर में आज गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने वाली फिल्म गोदान...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के माया पैलेस में उमड़ा जनसैलाब, ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने देखी फिल्म गोदान

मुजफ्फरनगर के सिसौली में भाकियू की मासिक पंचायत, भारत अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ आंदोलन का आह्वान

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों को आगामी बड़े संकट के प्रति आगाह करते...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के सिसौली में भाकियू की मासिक पंचायत, भारत अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ आंदोलन का आह्वान

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में युवक की दूसरी शादी पर पहली पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, हंगामे के बाद दुल्हन को वापस ले गए मायके वाले

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद स्थित खुर्जा नगर में एक युवक द्वारा चोरी-छिपे दूसरी शादी रचाने का मामला सामने...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में युवक की दूसरी शादी पर पहली पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, हंगामे के बाद दुल्हन को वापस ले गए मायके वाले

बिजनौर के किरतपुर में निकाह से इनकार पर युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, प्रेमी पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप

बिजनौर। जनपद के किरतपुर कस्बे में एक युवती द्वारा अपने प्रेमी के घर जाकर विषाक्त पदार्थ सेवन करने का सनसनीखेज...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर के किरतपुर में निकाह से इनकार पर युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, प्रेमी पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप

हापुड़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, तीन महीने बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई लूट की एफआईआर

हापुड़। जनपद के थाना देहात क्षेत्र में पिछले वर्ष दिसंबर में हुई एक लूट की घटना को दबाने के पुलिसिया...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हापुड़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, तीन महीने बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई लूट की एफआईआर

संभल में गायों को बचाने के प्रयास में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित पिकअप पलटने से एक युवक की मौत

संभल। जनपद के जुनावई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ बदायूं हाईवे पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में गायों को बचाने के प्रयास में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित पिकअप पलटने से एक युवक की मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय