भारत की नींव मजबूत करने वाला साबित होगा बजट, प्रदेशभर में बनाए जाएंगे 50 नए एयरपोर्ट: विनीत शारदा
मुजफ्फरनगर। गत दिवस वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर भाजपाइयों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भाजपाइयों का कहना है कि यह बजट देश एवं प्रदेश में सभी वर्गों के लिए लाभदायक साबित होने वाला है। गुरुवार को रिंग रोड स्थित अरोमा पैलेस में व्यापारिक गोष्ठी बजट पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ […]
मुजफ्फरनगर। गत दिवस वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर भाजपाइयों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भाजपाइयों का कहना है कि यह बजट देश एवं प्रदेश में सभी वर्गों के लिए लाभदायक साबित होने वाला है।
गुरुवार को रिंग रोड स्थित अरोमा पैलेस में व्यापारिक गोष्ठी बजट पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा मीडिया सेंटर के पत्रकारों से वार्ता कर पेश किए गए बजट के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट की जमकर सराहना की।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में वार्ड 8 में विकास के दावों की खुली पोल, टूटी सड़कें और जलभराव ने छीना लोगों का चैनउन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की भांति भाजपा सरकार वादे नहीं करती बल्कि कार्य करती है। उन्होंने कहा कि देश की नींव को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार के नेतृत्व में वित्त मंत्री द्वारा 147 करोड़ का बजट पेश किया गया है, जिसमें गरीब तबके से लेकर व्यापारियों तक सभी को फायदा होने वाला है। देश के अन्नदाता को बीस हजार करोड़ रुपए का कर्ज दिया गया है, जिससे वह अपनी खेती में फसल को उगाने के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद एवं अन्य उपकरणों की व्यवस्था कर सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सुधार करने के लिए कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में 157 मेडिकल समूचे प्रदेश में खोले जा चुके हैं और आने वाले समय में 157 मेडिकल खोले जाने की योजना बनाई गई है। गरीबों के लिए पीवीजीटी योजना में 15 हजार करोड़ का प्रस्ताव पास किया गया है। इस प्रस्ताव से गरीब तबके के लोगों को काफी फायदा होने वाला है।
इसी कड़ी में प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने भाजपा के द्वारा किए गए विकास कार्यों का व्याख्यान करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश में काबिज भाजपा की सरकार के कारण ही देश एवं प्रदेश में विकास कार्यों को करा कर स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने का कार्य हो पाया है।
उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की जनता के हित में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा सैकड़ों लाभकारी योजनाओं को जन्म दिया गया है, जिसका लाभ देश एवं प्रदेश की गरीब जनता एवं मध्यम वर्ग के लोग ले पा रहे हैं। प्रदेश भर में हाईवे का जाल बनाया गया है। पूर्ववर्ती सरकार के राज में एक ओर जहां दिल्ली जाने के लिए करीब 5 घंटे का सफर तय करना पड़ता था, वहीं अब दिल्ली लौट फेर करने के लिए पांच घंटे काफी हैं। प्रदेश भर में बनाए गए हाईवे के जाल से प्रदेश की जनता को व्यापार में काफी फायदा मिलेगा और मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हित को देखते हुए बजट के दौरान नो हजार करोड़ रुपयों की योजना व्यापारियों को दी गई है, जिससे व्यापारी अपने व्यापार को ऊपर उठाने का कार्य करेंगे। प्रदेश भर में 50 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे जिसके पश्चात व्यापारियों को काफी फायदा होगा और अपने व्यापार को और अधिक बड़ा करने में सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा प्रदेश भर में 10 नए रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाए जाएंगे, जहां पर प्रत्येक सुविधा यात्रियों को दी जाएगी।
इस दौरान शहर के महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे किसानों के धरने को लेकर प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने कहा कि किसानों का गन्ना भुगतान प्रदेश सरकार द्वारा 95 प्रतिशत तक करा दिया गया है। पूर्ववर्ती सरकारों में इतना भुगतान नहीं किया गया था।
गन्ने का मूल्य तय करने के बारे में प्रदेश संयोजक विनीत शारदा का कहना है कि यह केंद्र द्वारा ही तय किया जाएगा कि गन्ने का मूल्य कितना होगा और कितना नहीं।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां