मुजफ्फरनगर पुलिस का सराहनीय कार्य: 28 लाख के 144 मोबाइल बरामद, स्वामियों को लौटाए

मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक सराहनीय उपलब्धि हासिल करते हुए करीब 28 लाख रुपये कीमत के 144 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। नवरात्रि सप्ताह के शुभ अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने यह मोबाइल फोन संबंधित लोगों को सुपुर्द किए।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर रेंज के निर्देशन में, एसएसपी संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में सर्विलांस सेल प्रभारी राजीव कुमार व उनकी टीम द्वारा की गई।
पुलिस द्वारा भारत सरकार के CEIR पोर्टल और आधुनिक सर्विलांस तकनीकों का उपयोग करते हुए पिछले तीन महीनों में बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से इन मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया गया।
मोबाइल फोन वापस मिलने पर खासकर महिला स्वामियों ने खुशी जाहिर करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि इस पहल से उनके मन में सुरक्षा और विश्वास की भावना और अधिक मजबूत हुई है, जो मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य को सार्थक करता है।
इस अवसर ने पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत किया है। मुजफ्फरनगर पुलिस के इस जनहितकारी कार्य की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।
बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, हैड कांस्टेबल कालूराम, मनीष त्यागी, राहुल सिरोही, विकास सिरोही तथा कांस्टेबल नितिन कुमार शामिल रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां