मुज़फ्फरनगर में घनश्याम दास गर्ग छठी बार बने प्रदेश अध्यक्ष, व्यापारियों ने फिर जताया भरोसा

On

मुज़फ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय व्यापारी चुनावी महा सम्मेलन  गाजियाबाद के आपका भवन, कवि नगर में आयोजित हुआ। सम्मेलन में प्रदेश के 32 जिलों से हजारों व्यापारियों ने शिरकत की। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने की। मुख्य अतिथि के रूप में गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग और उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल उपस्थित रहे।

व्यापारियों की समस्याएँ और ज्ञापन

और पढ़ें मुजफ्फरनगर न्यूज़: फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर हड़पे साढ़े तीन लाख, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

सम्मेलन के पहले सत्र में व्यापारियों ने अपनी समस्याएँ सांसद और मंत्री के समक्ष रखीं। प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग और महामंत्री तिलकराज अरोड़ा ने व्यापारियों की मांगों को लेकर 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। गर्ग ने कहा, “योगी सरकार में व्यापारी निडर होकर व्यापार कर रहे हैं, लेकिन यदि अधिकारियों ने उत्पीड़न बंद नहीं किया तो व्यापारी घेराव करने से पीछे नहीं हटेंगे।” सांसद अतुल गर्ग ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराएगी। वहीं, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से व्यापारी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराकर समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर में 'अपना हॉस्पिटल' बना लापरवाही का अड्डा,ऑपरेशन में काट दी नस, पीड़ित ने SSP-CMO से की इंसाफ की मांग

नई कार्यकारिणी का गठन

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में 1.69 लाख की ठगी, बीमारी का हवाला देकर सऊदी अरब से कॉल कर फंसाया

दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारियों सूर्यवीर सिंह (शामली), सुभाष चंद्र धीमान, के.एल. बंसल, एस.पी. वर्मा, कुशलपाल शर्मा (मथुरा), और राजीव मांगलिक (रामपुर) की देखरेख में कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। घनश्याम दास गर्ग छठी बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। तिलकराज अरोड़ा (गाजियाबाद) को प्रदेश महामंत्री और विकास जैन (मुरादाबाद) को प्रदेश कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें प्रमुख नियुक्तियाँ प्रदेश संगठन महामंत्री: सुभाष चंद्र धीमान (शामली),प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अमित गर्ग (मुज़फ्फरनगर),प्रदेश वरिष्ठ मंत्री: के.एल. बंसल (मथुरा),प्रदेश वरिष्ठ संगठन मंत्री: जयवीर सिंह (मुज़फ्फरनगर), एस.पी. वर्मा (गाजियाबाद),प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री: अनिल कंसल (मुज़फ्फरनगर),प्रदेश महिला अध्यक्ष: श्रीमती गंगा रस्तोगी (संभल),प्रदेश महिला महामंत्री: श्रीमती निधि अग्रवाल (आगरा),प्रदेश युवा अध्यक्ष: सुनील खत्री (बरेली),प्रदेश युवा महामंत्री: महेंद्र राजपूत (मथुरा),प्रदेश युवा प्रभारी: सुखबीर सिंह (हाथरस) इस प्रकार हैं।

सभी जिलों से एक-एक प्रदेश उपाध्यक्ष, मंत्री, और संगठन मंत्री के साथ दो प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य जल्द घोषित किए जाएंगे।

 

संगठन समीक्षा के दौरान जयवीर सिंह (सहारनपुर) को बेस्ट जिलाध्यक्ष और ओम दत्त गुप्ता (गाजियाबाद) को बेस्ट महानगर अध्यक्ष घोषित किया गया।

 

सम्मेलन में गाजियाबाद, मुज़फ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, अलीगढ़, हाथरस, सीतापुर, सहारनपुर, मथुरा, संभल, कानपुर, नोएडा, आगरा, बरेली, हापुड़, फिरोजाबाद, रायबरेली, बिजनौर, रामपुर समेत 32 जिलों से व्यापारी शामिल हुए। शामली से 20 गाड़ियों में सैकड़ों व्यापारी पहुंचे, जबकि गाजियाबाद, मुज़फ्फरनगर और अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में प्रतिनिधि मौजूद रहे।


 

लेखक के बारे में

नवीनतम

शामली में ऑपरेशन कन्विक्शन: जानलेवा हमले के दोषी को 3 वर्ष की सजा, 10 हजार का अर्थदंड

शामली। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत शामली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ...
शामली 
शामली में ऑपरेशन कन्विक्शन: जानलेवा हमले के दोषी को 3 वर्ष की सजा, 10 हजार का अर्थदंड

यूपी में 16 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव, प्रयागराज व लखनऊ के कमिश्नर बदले 

लखनऊ। यूपी की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव हुआ है। मंगलवार की शाम को जारी आदेश में एक साथ 16 आईएएस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में 16 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव, प्रयागराज व लखनऊ के कमिश्नर बदले 

शामली पुलिस की सख्ती: सात मामलों में 15 अपराधियों को सजा, 8,100 रुपये का अर्थदंड

शामली। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुरूप शामली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाते हुए सात मामलों...
शामली 
शामली पुलिस की सख्ती: सात मामलों में 15 अपराधियों को सजा, 8,100 रुपये का अर्थदंड

Asia Cup 2025: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, नो हैंडशेक विवाद और आकाश चोपड़ा का खिलाड़ियों के समर्थन में बयान

14 सितंबर 2025 को एशिया कप के सुपर 4 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला खेला गया। भारत ने पाकिस्तान...
खेल  क्रिकेट 
Asia Cup 2025: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, नो हैंडशेक विवाद और आकाश चोपड़ा का खिलाड़ियों के समर्थन में बयान

शामली में नशीला पदार्थ देकर गर्भवती महिला की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

शामली। थाना कैराना क्षेत्र में गर्भवती महिला को नशीला पदार्थ देकर जबरन गर्भपात कराने और उसकी मौत के मामले में...
शामली 
शामली में नशीला पदार्थ देकर गर्भवती महिला की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

यूपी में 16 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव, प्रयागराज व लखनऊ के कमिश्नर बदले 

लखनऊ। यूपी की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव हुआ है। मंगलवार की शाम को जारी आदेश में एक साथ 16 आईएएस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में 16 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव, प्रयागराज व लखनऊ के कमिश्नर बदले 

सहस्त्रधारा में बादल फटने से मेरठ के युवक की मौत, पांच मंजिला बिल्डिंग नदी में समाई

मेरठ। देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में बादल फटने से एक पांच मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें मेरठ के किठौर थाना...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
सहस्त्रधारा में बादल फटने से मेरठ के युवक की मौत, पांच मंजिला बिल्डिंग नदी में समाई

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 540 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध चरस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 540 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर में राशन कम देने पर डिपो संचालक ने मुख्यमंत्री से की शिकायत,वायरल ऑडियो में रिश्वत का खुलासा

सहारनपुर। सहारनपुर विकास खंड क्षेत्र नागल की ग्राम पंचायत मीरपुर मोहनपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने गांव के राशन डीलर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में राशन कम देने पर डिपो संचालक ने मुख्यमंत्री से की शिकायत,वायरल ऑडियो में रिश्वत का खुलासा