मुजफ्फरनगर में मां से दुर्व्यवहार का विरोध करने पर हुए हत्याकांड में पिता-पुत्र सहित 4 को उम्रकैद
मुजफ्फरनगर। जिले की अदालत ने युवक की हत्या के मामले में सुनवाई कर बाप-बेटे सहित चार आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अमित कुमार त्यागी ने बताया कि मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नावला निवासी सुनील कुमार ने 2018 में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। […]
मुजफ्फरनगर। जिले की अदालत ने युवक की हत्या के मामले में सुनवाई कर बाप-बेटे सहित चार आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अमित कुमार त्यागी ने बताया कि मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नावला निवासी सुनील कुमार ने 2018 में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सुनील ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि 5 नवंबर 2018 को कुछ लोगों ने उसकी मां के साथ दुर्व्यवहार किया था। जिसका विरोध उसके भाई मोहन लाल उर्फ मोनू ने किया था। आरोप था कि 7 नवंबर को कुछ लोग उसके भाई मोहन लाल उर्फ मोनू को घर से बुलाकर ले गए थे। बताया कि उसके भाई की हत्या कर गांव के डब्बू त्यागी के खेत में शव डाल दिया गया था। 8 नवंबर को शव बरामद हुआ था।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में ऐतिहासिक मंदिर में उत्पात, मूर्तियां खंडित; सेवादार को अपहरण कर पीटा, 3 गिरफ्तार इस मामले में वादी सुनील कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए उसके भाई की हत्या के आरोप में गांव के राहुल पुत्र विनोद उर्फ पप्पू, जगपाल पुत्र अथ्रू, सौरभ पुत्र जगपाल निवासीगण गांव नावला जबकि कल्लू पुत्र चेतराम निवासी मंसूरपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में गाड़ी का शीशा तोड़कर उड़ाते थे नकदी, दो बदमाश गोली लगने से घायल, तीन गिरफ्तार25-25 हजार का लगाया जुर्माना
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अमित कुमार त्यागी ने बताया कि घटना के मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या 5 मैं हुई। दोनों पक्ष की बहस सुनने के बाद कोर्ट संख्या-5 के न्यायाधीश अशोक कुमार ने चारों आरोपियों को हत्या के मामले में दोषी ठहराया। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने चारों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। जबकी चारों पर 25-25 हज़ार का जुर्माना भी लगाया गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां