मुजफ्फरनगर में SIR का 78 प्रतिशत काम पूरा, सदर विधानसभा सबसे पीछे, सिटी मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी

Muzaffarnagar SIR Campaign: जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति संतोषजनक है, लेकिन मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा क्षेत्र में यह अभियान अपेक्षाकृत पीछे चल रहा है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

संपूर्ण जिले में एसआईआर फॉर्म अपलोड की स्थिति

जिलाधिकारी ने विकास भवन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी कि जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 21,12,586 मतदाता हैं, जिनमें से 5 दिसंबर तक 16,63,214 मतदाताओं के SIR फॉर्म अपलोड हो चुके हैं, यानी कुल प्रगति 78.73 प्रतिशत है।

मुज़फ्फरनगर में साइबर हेल्पडेस्क की सराहनीय कार्यवाही, ₹28 हजार की ठगी राशि कराई वापस, पीड़िता के चेहरे पर लौटी मुस्कान ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में साइबर हेल्पडेस्क की सराहनीय कार्यवाही, ₹28 हजार की ठगी राशि कराई वापस, पीड़िता के चेहरे पर लौटी मुस्कान

उन्होंने बताया कि सभी तहसीलों और विकासखंडों में मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, खंड विकास कार्यालयों, तहसीलों और कलेक्ट्रेट परिसर में हेल्प डेस्क और विशेष कैंप स्थापित किए गए हैं। यहाँ नागरिक आसानी से दस्तावेज जमा कर सुधार या नए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

मुज़फ्फरनगर में होली से पहले सुरक्षा का कड़ा पहरा: एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च, अराजकतत्वों को दी सख्त चेतावनी ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में होली से पहले सुरक्षा का कड़ा पहरा: एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च, अराजकतत्वों को दी सख्त चेतावनी

विधानसभा क्षेत्रों में प्रगति का ब्योरा

जिलाधिकारी ने विधानसभा क्षेत्रों में प्रगति का विवरण साझा करते हुए कहा:

राशन के कोटेदारों की मेहनत का सम्मान करेगी सरकार, कमीशन में होगी बड़ी बढ़ोतरी; CM योगी ने दिए स्पष्ट संकेत ये भी पढ़ें  राशन के कोटेदारों की मेहनत का सम्मान करेगी सरकार, कमीशन में होगी बड़ी बढ़ोतरी; CM योगी ने दिए स्पष्ट संकेत

  • बुढ़ाना: 82.60%
  • चरथावल: 80.35%
  • पुरकाजी: 78.19%
  • मुजफ्फरनगर सदर: 67.93%
  • खतौली: 82.65%
  • मीरापुर: 81.20%

उन्होंने विशेष रूप से बताया कि सदर विधानसभा क्षेत्र में प्रगति सबसे कम है। मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल की पूरी सक्रियता के बावजूद यहाँ धीमी प्रगति देखी जा रही है। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की और ERO सिटी मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

जनसहयोग और जागरूकता की अपील

जिलाधिकारी ने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे गणना प्रपत्र भरकर BLO या पर्यवेक्षकों को उपलब्ध कराएं और घर-घर सत्यापन में सहयोग दें। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों ने प्रत्येक बूथ पर BLA तैनात किए हैं, जिससे SIR प्रक्रिया को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है।

जिलाधिकारी ने मीडिया से भी आग्रह किया कि जन-जागरूकता अभियान को व्यापक रूप से प्रसारित करें, ताकि अधिक से अधिक नागरिक पंजीकरण और सुधार प्रक्रिया से जुड़ सकें और आगामी चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों।

सटीक और समय पर सुधार की आवश्यकता

जिलाधिकारी ने यह भी निवेदन किया कि मृतक, स्थानांतरित, डुप्लीकेट या अनुपस्थित मतदाताओं के संबंध में सूचना समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि आवश्यक सुधार किए जा सकें। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन संजय सिंह भी मौजूद रहे।

Views: 236

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की पगड़ी पर भड़के लालजीत भुल्लर, बोले–दिखावे में नहीं आएंगे पंजाब के लोग

चंडीगढ़। पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बजट पेश करते समय...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की पगड़ी पर भड़के लालजीत भुल्लर, बोले–दिखावे में नहीं आएंगे पंजाब के लोग

योगी सरकार का मिशन 'हरित प्रदेश', अब 2026 में 35 करोड़ पौधरोपण का नया लक्ष्य 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश न केवल 'सर्वोत्तम प्रदेश' के रूप में उभर रहा है, बल्कि...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का मिशन 'हरित प्रदेश', अब 2026 में 35 करोड़ पौधरोपण का नया लक्ष्य 

सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

महोबा। कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

स्वास्थ्य के लिए खतरनाक गुस्सा, इन उपायों से करें कंट्रोल

  नई दिल्ली। क्रोध इंसानी भावना का हिस्सा है; यह कभी-कभी आपके अंदर हिम्मत भरता है, तो कभी गुस्से के आयुर्वेद...
हेल्थ 
स्वास्थ्य के लिए खतरनाक गुस्सा, इन उपायों से करें कंट्रोल

शराबी भाई का खौफनाक कदम: बड़े भाई को पीट-पीटकर मारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के कुडिया अमेला गांव में बड़े भाई लालू की पीट-पीटकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शराबी भाई का खौफनाक कदम: बड़े भाई को पीट-पीटकर मारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का मिशन 'हरित प्रदेश', अब 2026 में 35 करोड़ पौधरोपण का नया लक्ष्य 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश न केवल 'सर्वोत्तम प्रदेश' के रूप में उभर रहा है, बल्कि...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का मिशन 'हरित प्रदेश', अब 2026 में 35 करोड़ पौधरोपण का नया लक्ष्य 

सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

महोबा। कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

शराबी भाई का खौफनाक कदम: बड़े भाई को पीट-पीटकर मारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के कुडिया अमेला गांव में बड़े भाई लालू की पीट-पीटकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शराबी भाई का खौफनाक कदम: बड़े भाई को पीट-पीटकर मारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

डीजीपी राजीव कृष्ण का संदेश: सुरक्षित और शांतिपूर्ण होली के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
डीजीपी राजीव कृष्ण का संदेश: सुरक्षित और शांतिपूर्ण होली के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं