मुजफ्फरनगर पर रैपर त्यागी का UP12 गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड, शहर की पहचान का रैप
मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा अब राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना रही है। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर के रैपर त्यागी का नया गाना UP12 तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को उन्होंने 8 जनवरी को अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल “Rapper Tyagi” पर रिलीज किया था और कम ही समय में यह लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गया।
रैपर त्यागी ने कहा कि गाने को रिलीज किए जाने के एक दिन के भीतर ही एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 9000 से अधिक लोगों ने इसे शेयर किया है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है और गाने का ट्रेंड जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जैसे ही दर्शकों की संख्या बढ़ेगी, यह गाना मिलियंस में व्यूज हासिल करेगा। वर्तमान में गाने पर लगभग 4 लाख व्यूज हो चुके हैं और उन्होंने लक्ष्य रखा है कि यह जल्द ही 10 लाख से ज्यादा बार देखा जाए।
त्यागी ने बताया कि उन्होंने गाने में शहर की वास्तविक पहचान और स्थानीय संस्कृति को प्रमुखता दी है ताकि मुजफ्फरनगर के लोग इसे देखकर अपने शहर पर गर्व महसूस करें। सोशल मीडिया पर गाने की लोकप्रियता और तेजी से बढ़ती व्यूज संख्या इस बात का संकेत हैं कि स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा अब बड़े मंच पर भी अपनी जगह बना रही है।
