मुज़फ्फरनगर: मदनी के पुतले को लेकर शिवसेना और पुलिस आमने-सामने, पुतला फूंकने से पहले पुलिस ने किया जब्त
मुज़फ्फरनगर। होलकर अहिल्याबाई देवी चौक पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मौलाना महमूद मदनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंकने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद थाना सिविल लाइन पुलिस ने पुतला प्रदर्शनकारियों से छीन लिया, जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।
शिव सेना युवा जिलाध्यक्ष शैकी शर्मा ने आरोप लगाया कि मौलाना महमूद मदनी समय-समय पर जिहाद को प्रोत्साहित करने वाले भाषण देते रहते हैं, जिससे समाज में तनाव फैलता है। उन्होंने कहा कि मदनी का यह बयान कि देशभर में ‘बिहार जैसा हाल’ होगा, स्वीकार्य नहीं है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार किसी भी जिहादी विचारधारा को बर्दाश्त नहीं करेगी।
शैकी शर्मा ने कहा कि वे ऐसी हर विचारधारा के खिलाफ खड़े हैं, चाहे वह लव जिहाद हो, लैंड जिहाद हो या थूक जिहाद। उन्होंने कहा कि हम ऐसे तत्वों को कुचलने का काम करेंगे और देश में किसी तरह की आतंकी मानसिकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में भाजपा को बड़ा झटका, दो बार के पूर्व विधायक के बेटे समाजवादी पार्टी में हुए शामिलपुलिस द्वारा पुतला जब्त करने के बाद भी शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विरोध जारी रखा। पुलिस का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुतला जलाने की अनुमति नहीं दी गई।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां