IIT दिल्ली का कमाल: बिजली बचाएगा यह 'स्मार्ट AC', पसीने के साथ बिजली बिल की भी छुट्टी!

On

नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली एक नया स्मार्ट एयर कंडीशनर तैयार कर रहा है। आईआईटी दिल्ली का यह स्मार्ट एयर कंडीशनर सामान्य एसी की तुलना में बहुत कम बिजली खर्च करेगा। फिलहाल इस एयर कंडीशनर पर प्रयोगशाला में परीक्षण किया जा रहा है। लगातार बढ़ती गर्मी चिंता का कारण बन चुकी है। अधिक तापमान से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और कामकाज की क्षमता भी घटती है। सरकारी अनुमान है कि आने वाले वर्षों में ठंडक के लिए बिजली की मांग कई गुना बढ़ सकती है। इससे प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव बढ़ेगा और लोगों के बिजली बिल भी अधिक आएंगे। इसी समस्या का समाधान खोजने के लिए आईआईटी दिल्ली के शोधकर्ताओं नई तकनीक विकसित कर रहे हैं।

 

होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे ये भी पढ़ें  होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे

शिखर धवन की बड़ी जीत: कोर्ट ने पूर्व पत्नी को ₹5.72 करोड़ लौटाने का दिया आदेश ये भी पढ़ें  शिखर धवन की बड़ी जीत: कोर्ट ने पूर्व पत्नी को ₹5.72 करोड़ लौटाने का दिया आदेश

आईआईटी का कहना है कि सामान्य एयर कंडीशनर कमरे की हवा को जरूरत से ज्यादा ठंडा करके उसमें मौजूद नमी हटाते हैं। इस प्रक्रिया में अधिक बिजली खर्च होती है। वहीं, नई व्यवस्था में नमक के घोल का उपयोग किया गया है। यह घोल हवा में मौजूद नमी को सीधे सोख लेता है। हवा और घोल के बीच एक विशेष पतली झिल्ली लगाई गई है, जिससे नमक कमरे की हवा में नहीं मिल पाता। जब घोल नमी सोखकर पतला हो जाता है, तो उसे दोबारा सुखाना पड़ता है। इसके लिए अलग से कोई अतिरिक्त यंत्र नहीं लगाया गया है। मशीन के बाहरी हिस्से से निकलने वाली अतिरिक्त गर्मी का ही उपयोग करके घोल को फिर से उपयोग योग्य बना दिया जाता है। इस तरह ऊर्जा की बचत होती है। आईआईटी दिल्ली के यांत्रिक इंजीनियरिंग विभाग के शोधार्थी इस प्रकार का हाई-एफिशियन्सी एयर कंडीशनर विकसित कर रहे हैं। इसमें बिजली की खपत को लगभग एक-तिहाई तक कम करने की क्षमता है।

मुजफ्फरनगर: विकास भवन में अधिशासी अभियंता और कर्मचारी के बीच भिड़ंत, अभद्रता के विरोध में कार्य बहिष्कार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: विकास भवन में अधिशासी अभियंता और कर्मचारी के बीच भिड़ंत, अभद्रता के विरोध में कार्य बहिष्कार

 

अभी इस पर प्रयोगशाला-स्तरीय प्रोटोटाइप का परीक्षण चल रहा है। इंडिया कूलिंग एक्शन प्लान, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार की रिपोर्ट के अनुसार तापमान में निरंतर वृद्धि और घरों तथा कार्यालयों में एयर कंडीशनरों के बढ़ते उपयोग के साथ कूलिंग के लिए बिजली की खपत 2037–38 तक तीन गुना होने का अनुमान है। बिजली की खपत में वृद्धि से प्राकृतिक संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा। वहीं, उपभोक्ताओं के बिजली बिल में भी बढ़ोतरी होगी। इसी चुनौती से निपटने के लिए आईआईटी दिल्ली के शोधार्थी नए प्रकार का हाई-एफिशियन्सी एयर कंडीशनर विकसित कर रहे हैं। प्रो. अनुराग गोयल के नेतृत्व में यह शोध टीम काम कर रही है। इसमें यांत्रिक इंजीनियरिंग विभाग के पीएचडी. शोधार्थी अनंतकृष्णन भी शामिल हैं। वर्तमान में उपयोग में आने वाले वेपर-कंप्रेशन सिस्टम आधारित एयर कंडीशनर नमी को हटाने के लिए हवा को आवश्यकता से अधिक ठंडा करते हैं ताकि नमी कन्डेन्स हो सके। यह प्रक्रिया अत्यधिक ऊर्जा खपत वाली होती है। आईआईटी दिल्ली के यांत्रिक इंजीनियरिंग विभाग में प्रो. अनुराग गोयल के शोध समूह ने एक नई अवधारणा विकसित की है, जिसमें नमी को सीधे नियंत्रित करने के लिए एक कॉम्पैक्ट ऐड-ऑन मॉड्यूल का उपयोग किया है। यह प्रणाली इस प्रकार डिजाइन की गई है कि देश में विभिन्न बाहरी परिस्थितियों के दौरान वेपर कंप्रेशन और डेसिकेंट मॉड्यूल के बीच ऊर्जा अंतरण की दर का सटीक संतुलन सुनिश्चित किया जा सके।

 

प्रो. अनुराग गोयल का कहना है, ''प्रस्तावित प्रणाली का उपयोग करते हुए सामान्य परिस्थितियों में एक सामान्य कमरे के एयर कंडीशनर के लिए लगभग 1,200 वॉट की कुल बिजली खपत की तुलना में हाइब्रिड प्रणाली में बिजली की खपत घटकर लगभग 800 वॉट रह जाती है। इससे समान इनडोर कम्फर्ट स्टैंडर्ड्स को बनाए रखते हुए लगभग 33 प्रतिशत तक कम ऊर्जा खपत हुई।'' शोध टीम को उम्मीद है कि इस प्रकार की सतत कूलिंग तकनीक का व्यापक स्तर पर उपयोग होगा, विशेष रूप से भारतीय भवनों में। आईआईटी का यह हाई-एफिशियन्सी कूलिंग एक अध्ययन जर्नल ऑफ बिल्डिंग इंजीनियरिंग में प्रकाशित हुआ है। 

 

आपका विश्वास, हमारी ताकत! 🙏
फेसबुक पर 53 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 26 मिलियन व्यूज के बाद, अब रॉयल बुलेटिन आ गया है आपके व्हाट्सएप पर। बिना किसी शोर-शराबे के, केवल महत्वपूर्ण और सच्ची खबरें सीधे आपके फोन पर।

हमसे अभी जुड़ें:


https://whatsapp.com/channel/0029Va5FkeECBtx7j1Kk9T3Z

Views: 218

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 'होली मिलन' में सतरंगी छटा, अनामिका अंबर और सौरभ सुमन की कविताओं ने जीता दिल

मुज़फ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): शहर के दा एस डी पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं नगर विधायक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 'होली मिलन' में सतरंगी छटा, अनामिका अंबर और सौरभ सुमन की कविताओं ने जीता दिल

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाई जिले का नाम बदलने की मांग, बोले— "मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मी नगर"

मुज़फ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल द्वारा आयोजित भव्य होली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाई जिले का नाम बदलने की मांग, बोले— "मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मी नगर"

मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: चबूतरे के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; नाबालिग को खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

चौरावाला (रॉयल बुलेटिन): जनपद के मोरना क्षेत्र अंतर्गत ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला में चबूतरे और नाली के विवाद...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: चबूतरे के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; नाबालिग को खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

मुज़फ़्फ़रनगर प्रशासन की जागी नींद, प्रभारी मंत्री ने अफसरों को दी 'चेतावनी', अतिक्रमणकारियों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

मुज़फ़्फ़रनगर: जनपद के विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ़्फ़रनगर प्रशासन की जागी नींद,  प्रभारी मंत्री ने अफसरों को दी 'चेतावनी', अतिक्रमणकारियों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

खतौली: 2 मौतों के बाद जागी प्रशासन की नींद; कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे हाईट गैज, 'मौत के सौदागर' भारी वाहनों पर लगा ब्रेक

खतौली: जनपद के खतौली क्षेत्र में बीते दो दिन पूर्व हुए उस दिल दहला देने वाले सड़क हादसे ने आखिरकार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली: 2 मौतों के बाद जागी प्रशासन की नींद; कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे हाईट गैज, 'मौत के सौदागर' भारी वाहनों पर लगा ब्रेक

उत्तर प्रदेश

अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित इस्लाम नगर इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में कोडिनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एसआईटी ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

लखनऊ-भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत 11 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।  यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  शामली  बागपत 
बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबिल व बैटरी चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश