गुजरात के लोथल पहुंचे नौसेना प्रमुख, राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर का किया दौरा

On

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना प्रमुख, एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बुधवार 03 सितम्बर को गुजरात के लोथल में स्थित राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर का दौरा किया। नौसेना प्रमुख ने यहां पर कई महत्वपूर्ण नौसेनिक उपकरणों व अत्याधुनिक हथियारों के विशाल संग्रह का अवलोकन किया।

 

और पढ़ें अमेरिका के नए टैरिफ का असर: भारत समेत 88 देशों ने डाक सेवाएं की निलंबित, 81% गिरा डाक यातायात

और पढ़ें CDS अनिल चौहान का बड़ा बयान: ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी, भारत की सैन्य शक्ति ने बालाकोट से गलवान तक दिखाया दम

इनमें युद्धपोत निशंक, आईएल-38 एसडी समुद्री टोही विमान, नौसैनिक हेलिकॉप्टर, सी हैरियर लड़ाकू विमान, नौसैनिक तोपें, लांचर, पी-21, ब्रह्मोस मिसाइल मॉडल, इंजन मॉडल, अंडरवॉटर चेरेट तथा सी ईगल मिसाइल सिस्टम शामिल रहे। उन्होंने यहां लोथल के ऐतिहासिक पुरातात्विक स्थल का भी भ्रमण किया और भारतीय नौसेना के भारत की प्राचीन समुद्री धरोहर से गहरे संबंध को दोहराया। गौरतलब है कि लोथल में स्थित राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर, बंदरगाह, नौवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय द्वारा गुजरात सरकार और भारतीय नौसेना के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। यह 400 एकड़ में फैला हुआ है। यह विश्व के सबसे बड़े समुद्री संग्रहालयों में से एक होगा।

और पढ़ें अंदाज-ए-मोदी, BJP की workshop में आम सांसद बनकर सबसे पीछे बैठे PM Modi!

 

इसका उद्देश्य भारत की समृद्ध समुद्री परंपरा और नौसैनिक विकास यात्रा को प्रस्तुत करना है। इसमें भारतीय नौसेना के विकास को समर्पित विशेष गैलरी भी होगी। अपनी इस विजिट के दौरान नौसेना प्रमुख ने परिसर में मौजूद नौसेना से संबंधित प्रमुख प्रदर्शनी एवं विरासत कलाकृतियों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की व परियोजना से जुड़े हितधारकों के साथ संवाद किया। उन्होंने यहां वरुण नेवल कॉम्प्लेक्स का भी दौरा किया। नौसेना प्रमुख को यहां नौसैनिक कलाकृतियों और उपकरणों के विशाल संग्रह का अवलोकन कराया गया। उन्हें रियर एडमिरल सतीश वासुदेव, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग गुजरात तथा राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर के ऑफिसर-इन-चार्ज कमांडर रणजोत सिंह ने चरण 1ए की प्रगति पर जानकारी दी। यह चरण 2025 के अंत तक पूरा होने की संभावना है। नौसेना प्रमुख ने वरुण नेवल कॉम्प्लेक्स का भी दौरा किया, जो नौसेना द्वारा राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर स्थल पर निर्मित नया प्रशासनिक कार्यालय व आवासीय परिसर है। यहां नियुक्त नौसैनिक कार्मिक परियोजना की निगरानी करेंगे और नौसैनिक धरोहर वस्तुओं का संरक्षण करेंगे। उन्होंने परियोजना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इनमें यहां तैनात कमोडोर, उप निदेशक मॅरिटाइम हेरिटेज सोसायटी, भारतीय पोर्ट्स, रेल एंड रोपवे कॉरपोरेशन लिमिटेड एवं टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के प्रतिनिधि शामिल थे।

 

नौसेना प्रमुख ने राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर को 'भारत के समुद्री अतीत, वर्तमान और भविष्य का सजीव प्रतीक' बताते हुए सभी हितधारकों के बीच तालमेल की सराहना की और परियोजना की गति को बनाए रखने हेतु प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के लोथल स्थल का भी दौरा किया, जो अपने प्राचीन जहाजरानी घाट, मनके कार्यशालाओं और लगभग 4,000 वर्ष पूर्व मेसोपोटामिया एवं मिस्र के साथ समुद्री व्यापार संबंधों के लिए प्रसिद्ध है। नौसेना प्रमुख ने कहा कि लोथल की समुद्री विरासत 21वीं सदी में भारतीय नौसेना की दृष्टि को प्रेरित करती है। 

लेखक के बारे में

नवीनतम

रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

Moradabad Flood: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और 18 लोग घायल

Mumbai News: मुंबई के दहिसर इलाके में रविवार दोपहर एक भीषण हादसा हुआ, जब न्यू जन कल्याण सोसाइटी की 24...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और 18 लोग घायल

ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

Last Lunar Eclipse 2025: 7 सितंबर 2025 को देश का आखिरी चंद्र ग्रहण पूरे भारत में देखा गया। इस दौरान...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

Pithampur News: इंदौर के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। इंडोरमा इलाके की सागर श्री...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

मेवाड़ में पायलट की सियासी शक्ति का प्रदर्शन! बोले- 3 साल बाद कांग्रेस करेगी बंपर वापसी- Rajasthan Politics

Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट 7 सितंबर को अपना जन्मदिन मेवाड़ की पावन भूमि...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  राजस्थान 
मेवाड़ में पायलट की सियासी शक्ति का प्रदर्शन! बोले- 3 साल बाद कांग्रेस करेगी बंपर वापसी- Rajasthan Politics

उत्तर प्रदेश

रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

Moradabad Flood: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ। थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैंं। जिनके...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट व साइबर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया

   कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। फर्रुखाबाद से भारतीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया