शामली: बीएसएनएल की खुदाई से मुख्य जल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, शहर में दिनभर जलापूर्ति बाधित
शामली। शहर में बीएसएनएल द्वारा अंडरग्राउंड केबल डालने के कार्य के दौरान नगर पालिका परिषद की मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से सोमवार को दिनभर जलापूर्ति बाधित रही। पानी की सप्लाई बंद रहने से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर में पिछले कई दिनों से बीएसएनएल के ठेकेदार द्वारा अंडरग्राउंड केबल डालने का कार्य कराया जा रहा है।
गत रविवार सुबह दिल्ली रोड स्थित होंडा शोरूम के सामने खुदाई के दौरान जमीन में की गई ड्रिलिंग से नगर पालिका की मुख्य पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे दिनभर पानी सडकों पर बहता रहा। सोमवार को पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कराया गया।
क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत के चलते सोमवार को दोपहर करीब 11 बजे शहर की जलापूर्ति बंद कर दी गई। खुदाई के दौरान पता चला कि मुख्य लाइन ही क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके कारण मरम्मत कार्य में काफी समय लगा। नगर पालिका के कर्मचारी और इंजीनियर देर शाम तक पाइपलाइन को ठीक करने में जुटे रहे, लेकिन देर शाम तक भी फाल्ट पूरी तरह ठीक नहीं हो पाया था।जलापूर्ति बंद रहने से दिल्ली रोड, ननूपुरा, हाजीपुरा, सलेक विहार, कैराना रोड, कबाड़ी बाजार, नया बाजार, बड़ा बाजार, गुजरातीान, पंसारियान और कलंदरशाह सहित शहर के अधिकांश क्षेत्रों में लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। कई स्थानों पर लोगों को पीने के पानी के लिए निजी संसाधनों का सहारा लेना पड़ा।नागरिकों ने मांग की है कि अंडरग्राउंड केबल डालने जैसे कार्यों के दौरान संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या से शहरवासियों को राहत मिल सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां