शामली में सड़क हादसे: दो की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल, परिजनों में कोहराम
शामली। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार-शनिवार की रात और सुबह हुए करीब आधा दर्जन हादसों ने जनपद को दहला दिया। इन हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
देर गत रात्रि शहर कोतवाली क्षेत्र के बलवा चौराहे पर हुआ। यहां जनपद बागपत के थाना रमाला क्षेत्र के गांव बरवाला निवासी विद्युत संविदा कर्मचारी लाईनमैन 48 वर्षीय महकपाल पुत्र ब्रहसिंह अपने अन्य साथी जेई रत्नानगर, टीजी-2 कपिल कुमार, पारस व सेंसरपाल के साथ अपनी शि फ्ट कार में सवार होकर शामली के करनाल रोड स्थित एक बारातघर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। बताया जाता है कि जब वह क्षेत्र के बलवा चौराहे पर चौकी के सामने पहुंचे तो इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रक से आमने सामने की भिड़ंत हो गई।
हादसे में महकपाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कार चला रहे राहुल की दशा गंभीर होने के कारण हायर सैंटर के लिए रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों को भर्ती किया गया। वही पुलिस ने मृतक महकपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक महकपाल अपने पीछे तीन छोटे बच्चे छोड गया है। लाईनमैन की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दूसरा हादसा शामली के बुढ़ाना रोड पर हुआ। यहां संभल से एक पीकअप गाडी में सवार होकर श्रमिक लुधिलाया मजदूरी के लिए जा रहे थे। बताया जाता है कि बदायूं निवासी ठेकेदार शंकरलाल संभल से करीब एक दर्जन से अधिक श्रमिकों को पीकअप गाडी में भरकर लुधियाना मजदूरी के लिए लेकर जा रहा था।
बताया जाता है कि जब वह शामली के बुढाना रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के बाहर पहुंचे तो इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीकअप में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पीकअप गाडी में सवार दर्जनों लोग घायल हो गए और हाहाकार मच गया। महिलाओं व बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां संभल निवासी बीरमति, मंजू, भीमसैन, नेमप्यारी, ज्ञानवती, सच्ची देवी, सिमरन, जयवती, धनपाल, पूजा, बाबू, छोटेलाल, शेखर, चंद्रभाल घायल हो गए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां