शामली के वीवी इंटर कॉलेज में हंगामा: ABVP का प्रदर्शन, मनमानी फीस बढ़ाने का आरोप
शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में स्थित वीवी इंटर कॉलेज में सोमवार को फीस वृद्धि और प्रशासनिक मनमानी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नेतृत्व में छात्रों ने जमकर हंगामा किया और कॉलेज के गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कॉलेज अपने मनमाने ढंग से फीस को बढ़ा रहा है, जबकि किसी भी छात्र को फीस की रसीद नहीं दी जाती है। छात्रों ने शिकायत की है कि सरकारी संस्था होने के बावजूद भी कॉलेज प्राइवेट स्कूलों के जैसे फीस वसूल रहा है।
वीवी इंटर कॉलेज के छात्र, जो इस हंगामे में शामिल थे, उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को फीस बढ़ाने और रसीद न देने की शिकायत की थी। ABVP के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जब वे छात्रों की इस बढ़ती फीस के मामले में प्रिंसिपल से मिले, तो उन्हें चपरासी और दो अन्य टीचरों की मदद से बाहर निकलवा दिया गया। उन्होंने स्कूल प्रशासन पर छात्रों और अभिभावकों के साथ बदतमीजी करने का भी आरोप लगाया है।
इस मामले में कॉलेज के प्रधानाचार्य ने आरोपों को खारिज करते हुए अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को फीस की रसीद दी जाती है, और अगर कोई छात्र रसीद लेना चाहता है, तो वह ले सकता है। इसके लिए क्लास टीचरों को बोल दिया गया है।
फीस बढ़ोतरी के मामले में प्रधानाचार्य का कहना है कि वे अपने मन से फीस नहीं बढ़ाते हैं, बल्कि जिलाधिकारी (DM) साहब का सर्कुलर (शासनादेश) आने पर ही फीस बढ़ाकर ली जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि संविदा पर रखे गए कर्मचारियों और शिक्षकों के वेतन (तन्खा) को भी फीस से कवर किया जाता है।
धरना जारी, समाधान की मांग
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगों का कहना है कि जब तक छात्रों की समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक यह धरना नहीं उठाया जाएगा। हालांकि, कॉलेज गेट पर चल रहे इस धरने के कारण छात्र-छात्राओं के आने-जाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां