अकेले चुनाव लड़कर सरकार बनाएगी बसपा, मायावती ने गठबंधन की खबरों को बताया बड़ी साजिश

On

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। राजधानी लखनऊ में आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता में बसपा प्रमुख ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की तमाम अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव किसी भी दल के साथ मिलकर नहीं, बल्कि अकेले अपने दम पर लड़ेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

मायावती ने गठबंधन की चर्चाओं को बसपा के विरुद्ध एक सोची-समझी साजिश करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल और मीडिया का एक वर्ग गठबंधन का दुष्प्रचार कर बसपा समर्थकों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है। मायावती ने स्पष्ट किया कि अतीत के अनुभवों से यह साबित हो चुका है कि गठबंधन से हमेशा बसपा के वोट बैंक को नुकसान पहुंचता है, जबकि गठबंधन सहयोगी दल बसपा के कैडर का लाभ उठाकर अपनी सीटें बढ़ा लेते हैं।

एक करोड़ रिश्वत मामले में सस्पेंड IAS अभिषेक प्रकाश बहाल, एक साल पहले हुए थे निलंबित, बिजनेसमैन ने की थी शिकायत ये भी पढ़ें  एक करोड़ रिश्वत मामले में सस्पेंड IAS अभिषेक प्रकाश बहाल, एक साल पहले हुए थे निलंबित, बिजनेसमैन ने की थी शिकायत

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मायावती ने भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इन तीनों दलों को ‘अंबेडकर विरोधी’ और ‘जातिवादी मानसिकता’ वाला बताया। मायावती ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के बहकावे में न आएं और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जुट जाएं। उन्होंने कहा कि बसपा का मुख्य लक्ष्य सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीति पर चलते हुए 2007 की तरह सत्ता में वापसी करना है।

सहारनपुर में कृषि शिक्षा की नई उड़ान: मां शाकुम्बरी विश्वविद्यालय बनेगा 'बागवानी महाविद्यालय' ये भी पढ़ें  सहारनपुर में कृषि शिक्षा की नई उड़ान: मां शाकुम्बरी विश्वविद्यालय बनेगा 'बागवानी महाविद्यालय'

राजनीतिक गलियारों में गठबंधन की चर्चाओं ने तब जोर पकड़ा था जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हाल ही में बसपा के साथ संबंधों में सुधार और भविष्य में 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की मजबूती की बात कही थी। अखिलेश के इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि क्या 2019 की तरह एक बार फिर बुआ-बबुआ की जोड़ी साथ दिखेगी। हालांकि, मायावती के ताजा रुख ने इन सभी चर्चाओं पर फिलहाल पूर्ण विराम लगा दिया है।

बेटी की शादी से पहले गैस के लिए तरसता पिता! दिनभर लाइन में खड़ा रहा, फिर भी नहीं मिला सिलेंडर ये भी पढ़ें  बेटी की शादी से पहले गैस के लिए तरसता पिता! दिनभर लाइन में खड़ा रहा, फिर भी नहीं मिला सिलेंडर

Views: 56

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने राया अर्बन सेंटर व हैरिटेज सिटी परियोजना का निरीक्षण, बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा जनपद मथुरा क्षेत्र में विकसित किए जा रहे राया अर्बन सेंटर व...
दिल्ली NCR  नोएडा 
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने राया अर्बन सेंटर व हैरिटेज सिटी परियोजना का निरीक्षण, बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

संभल। ईद को लेकर आयोजित बैठक के दौरान दिए गए एक विवादास्पद बयान को लेकर पुलिस महकमे में हलचल मच...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

तेज धूप से त्वचा को बचाना है? अपनाएं आसान और असरदार टिप्स

  नई दिल्ली। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तेज...
लाइफस्टाइल 
तेज धूप से त्वचा को बचाना है? अपनाएं आसान और असरदार टिप्स

मोटापा सिर्फ बढ़ता वजन नहीं, कई बीमारियों की बड़ी वजह, आसान उपाय संग ऐसे करें कंट्रोल

नई दिल्ली। मोटापा अब सिर्फ दिखावे की समस्या नहीं रहा, बल्कि यह हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर समेत कई...
हेल्थ 
मोटापा सिर्फ बढ़ता वजन नहीं, कई बीमारियों की बड़ी वजह, आसान उपाय संग ऐसे करें कंट्रोल

मुजफ्फरनगर: ईद की खरीदारी कर लौट रही युवती से पर्स लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

   मुजफ्फरनगर। जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पूर्व ईद की खरीदारी कर घर लौट रही एक युवती से...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: ईद की खरीदारी कर लौट रही युवती से पर्स लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

उत्तर प्रदेश

संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

संभल। ईद को लेकर आयोजित बैठक के दौरान दिए गए एक विवादास्पद बयान को लेकर पुलिस महकमे में हलचल मच...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

सहारनपुर (गंगोह) में पिकअप पलटी, छह लोग घायल; चार की हालत गंभीर

सहारनपुर (गंगोह)। एक पिकअप अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। जिसमें सवार करीब छह लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर (गंगोह) में पिकअप पलटी, छह लोग घायल; चार की हालत गंभीर

मेरठ: गैस किल्लत और महंगाई पर 'आप' का हल्लाबोल, जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

   मेरठ। देशभर में गहराते रसोई गैस संकट और एलपीजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP)...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: गैस किल्लत और महंगाई पर 'आप' का हल्लाबोल, जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

कांशीराम जयंती से पहले सियासी संग्राम: मायावती का कांग्रेस पर दलित-विरोधी मानसिकता का आरोप

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीएसपी कार्यकर्ताओं से 15 मार्च को मनाई जाने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
कांशीराम जयंती से पहले सियासी संग्राम: मायावती का कांग्रेस पर दलित-विरोधी मानसिकता का आरोप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम