भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण व्यापार, कारोबार हुआ चौपट - अखिलेश यादव

On

लखनऊ। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण व्यापार, कारोबार चौपट हो गया है। सरकार ने गलत तरीके से जीएसटी लगाकर महंगाई बढ़ाई। मुनाफाखोरी को बढ़ावा दिया। महंगाई, अन्याय, अत्याचार से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। यह बातें समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही। वे सोमवार को जीएसटी की घटी दरें लागू होने पर प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

अखिलेश ने कहा कि अवैध कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। अवैध कारोबारियों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। जमीनों, तालाबों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। पशुओं की तस्करी, नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री, मिलावटखोरी और तमाम तरह के गलत काम हो रहे हैं। सरकार अवैध कामों को रोकने में विफल है। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। हत्या, लूट, बेईमानी रूकने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा सरकार का पुलिस पर नियंत्रण नहीं रह गया है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। पुलिस से गलत काम करवाती है। अपने राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं पर झूठे मुकदमें लगवाती है। जब भाजपा सरकार पुलिस से पॉलिटिकल पोलिंग करायेगी, उन्हें चुनावी गोरखधंधे का हिस्सा बनाएगी तो अवैध कार्यों, भ्रष्टाचार और वसूली में पुलिस की मिलीभगत को नज़र अंदाज करने पर मजबूर भी होगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल है। हत्या, लूट, बलात्कार, चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इस सरकार में महिलाओं-बेटियों के साथ अपराध की घटनाएं कम नहीं हो रही है। महिलाओं के साथ देश में सबसे ज्यादा अपराध उत्तर प्रदेश में हो रहे है। इस सरकार ने पुलिस को खराब कर दिया है। हर तरह का भ्रष्टाचार हो रहा है। हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार है। आम जनता त्रस्त है। अन्याय, अत्याचार की पराकाष्ठा है। लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने अपने कारनामों से पूरी व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। यह सरकार जाएगी तभी न्याय मिलेगा। कानून व्यवस्था में सुधार होगा। अवैध कारोबार पर रोक लगेगी। स्वास्थ्य-व्यवस्था में सुधार होगा।

इससे पूर्व पार्टी मुख्यालय में महाराजा अग्रसेन की जयंती सोमवार को मनाई गई। अखिलेश यादव ने पार्टी नेता और पदाधिकारियों के साथ महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन अग्रोदय नामक गणराज्य के महाराजा थे, जिसकी राजधानी अग्रोहा थी। वे धार्मिक, शांति दूत, बलि प्रथा को बंद करवाने वाले दयालु राजा थे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह, पूर्व विधायक रुश्दी मियां, विधायकगण सुरेश यादव, गौरव रावत तथा हृदयनारायण सिंह पटेल, पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन, विशाल अग्रवाल, नितेंद्र यादव, संजय अग्रवाल, विनय गुप्ता, नीरज गुप्ता, सुनील जैन, अंकुश, अमर आदि उपस्थित रहें।



 

 

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर में गंग नहर पटरी पर कार-बाइक की भिड़ंत, दामाद और सास गंभीर रूप से घायल

 

 

और पढ़ें किसान विरोधी है केंद्र सरकार: राकेश टिकैत; धर्मांतरण पर भी उठाए सवाल

लेखक के बारे में

नवीनतम

जयपुर में अस्पताल की लापरवाही का बड़ा खुलासा, सोनोग्राफी मशीन जब्त, संचालक पर गिरी गाज

Jaipur News: जयपुर जिले के रायथल क्षेत्र में एक निजी अस्पताल की गंभीर लापरवाही सामने आई है। अस्पताल की लापरवाही...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
जयपुर में अस्पताल की लापरवाही का बड़ा खुलासा, सोनोग्राफी मशीन जब्त, संचालक पर गिरी गाज

कोटा में तेज रफ्तार स्टंट बना हादसे का कारण, पुलिस ने जब्त की एसयूवी- Rajasthan Viral Video

Rajasthan Viral Video: राजस्थान के कोटा जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के बेंचमार्क...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
कोटा में तेज रफ्तार स्टंट बना हादसे का कारण, पुलिस ने जब्त की एसयूवी- Rajasthan Viral Video

कभी ‘काला पानी’ कहलाने वाला बांसवाड़ा अब बनेगा ऊर्जा हब, प्रधानमंत्री रखेंगे परमाणु बिजलीघर की नींव

Rajasthan News: राजस्थान के आदिवासी बहुल जिले बांसवाड़ा में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। 25 सितंबर को...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
कभी ‘काला पानी’ कहलाने वाला बांसवाड़ा अब बनेगा ऊर्जा हब, प्रधानमंत्री रखेंगे परमाणु बिजलीघर की नींव

इंदौर में दिनदहाड़े हमला: बाइक सवार शूटरों ने प्रॉपर्टी ब्रोकर पर दागी गोलियां, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशतtle

Indore News: इंदौर शहर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लसूड़िया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सन सिटी इलाके में बाइक...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
इंदौर में दिनदहाड़े हमला: बाइक सवार शूटरों ने प्रॉपर्टी ब्रोकर पर दागी गोलियां, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशतtle

तेजस्वी यादव को CM चेहरा बनाने पर कांग्रेस का नया रुख, पवन खेड़ा के बयान से सियासी पारा हाई- Bihar Politics

Bihar Politics: बिहार चुनाव 2025 के महागठबंधन को लेकर सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  बिहार 
तेजस्वी यादव को CM चेहरा बनाने पर कांग्रेस का नया रुख, पवन खेड़ा के बयान से सियासी पारा हाई- Bihar Politics

उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर में आधी रात हटाई गईं देवी-देवताओं की मूर्तियां, भाजपा सांसद भड़के

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़ विकास भवन गेट के सामने 42 वर्षों से स्थापित देवी-देवताओं की प्राचीन...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सिद्धार्थनगर में आधी रात हटाई गईं देवी-देवताओं की मूर्तियां, भाजपा सांसद भड़के

सहारनपुर में गैंगस्टर एक्ट में वांछित महिला आरोपी गिरफ्तार, चालान काटकर जेल भेजी गई

सहारनपुर। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर जेल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गैंगस्टर एक्ट में वांछित महिला आरोपी गिरफ्तार, चालान काटकर जेल भेजी गई

सहारनपुर में आत्महत्या के लिए उकसाने वाले महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, पत्नी और प्रेमी पहले ही जेल भेजे जा चुके

सहारनपुर। थाना गागलहेडी पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वांछित एक महिला अभियुक्ता समेत तीन आरोपियों को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में आत्महत्या के लिए उकसाने वाले महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, पत्नी और प्रेमी पहले ही जेल भेजे जा चुके

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़, शातिर गौकश परवेज उर्फ बिल्ला घायल, अवैध असलाह बरामद

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गौकश को घायल अवस्था में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़, शातिर गौकश परवेज उर्फ बिल्ला घायल, अवैध असलाह बरामद