मेरठ के सीसीएस विश्वविद्यालय में एआई, साइबर सुरक्षा और सिमुलेशन पर अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न

On

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के गणित विभाग में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला अत्यंत सार्थक एवं शोधकेंद्रित रही। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, फज़ी अनुकूलन, साइबर सुरक्षा और सिमुलेशन जैसे आधुनिक वैज्ञानिक क्षेत्रों में हो रहे वैश्विक परिवर्तन और चुनौतियों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।

कार्यशाला का शुभारंभ प्रोफेसर अरविंद यादव द्वारा सांकेतिकी के महत्व पर केंद्रित व्याख्यान से हुआ। उन्होंने बताया कि डिजिटल संचार में सुरक्षा की पहली और सबसे मज़बूत दीवार सांकेतिकी ही है। बढ़ते हुए साइबर खतरों और परम संगणन तकनीक के आगमन पर उन्होंने विशेष चिंता जताई और भविष्य की सांकेतिक प्रणालियों को अधिक सक्षम बनाने की आवश्यकता बताई।

प्रयागराज की  'कुंभ ब्यूटी' मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान से की शादी, पुलिस से मांगी सुरक्षा ये भी पढ़ें  प्रयागराज की 'कुंभ ब्यूटी' मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान से की शादी, पुलिस से मांगी सुरक्षा

रक्षा अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार ने प्रत्यावर्ती डेटा छिपाने की आधुनिक तकनीक को विस्तार से समझाया और बताया कि यह विधि बिना किसी क्षति के डिजिटल सूचना को सुरक्षित पुनः प्राप्त करने की क्षमता रखती है, जो आने वाले वर्षों में सुरक्षा तंत्र की अभिन्न आवश्यकता बनेगी।
इसके बाद डॉ. सुमित कुमार ने मोबाइल उपकरणों पर मंडराते खतरों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज सबसे अधिक संवेदनशील और निशाने पर रहने वाला उपकरण आम आदमी का मोबाइल फ़ोन है। इसलिए बहुआयामी सुरक्षा विश्लेषण अपनाना समय की मांग है।
संयुक्त अरब अमीरात से आए प्रोफेसर संजय कुमार त्यागी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता को शोध का सहयात्री बताते हुए कहा कि अब यह तकनीक केवल निर्देशों पर चलने वाली मशीन नहीं, बल्कि वैज्ञानिक खोजों को गति देने वाला साझेदार बन चुकी है। विशाल आंकड़ों में छिपे सत्य को उजागर करने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
अंतिम सत्र में अमेरिका से जुड़ी विशेषज्ञ मनस्विता त्यागी ने इस बात पर जोर दिया कि सुरक्षा प्रणालियों की बुद्धिमत्ता तभी सार्थक है जब वह अपने निर्णयों के आधार स्पष्ट कर सके। उन्होंने इसे भविष्य की विश्वसनीय और पारदर्शी साइबर सुरक्षा प्रणाली का आधार बताया।

सहारनपुर में आस्था का सैलाब! मां शाकंभरी के लिए निकली 900 फुट लंबी चुनरी ये भी पढ़ें  सहारनपुर में आस्था का सैलाब! मां शाकंभरी के लिए निकली 900 फुट लंबी चुनरी

इस अवसर पर गणित विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर मुकेश कुमार शर्मा ने कहा—“विश्व तेजी से डिजिटल और डेटा केंद्रित हो रहा है। ऐसे में हमारा लक्ष्य है कि शोधार्थियों और विद्यार्थियों को उन उन्नत प्रौद्योगिकियों का ज्ञान दिया जाए जो देश की साइबर सुरक्षा, रक्षा और वैज्ञानिक विकास में निर्णायक भूमिका निभाएँगी। यह कार्यशाला केवल ज्ञान का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि शोध में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल ये भी पढ़ें  मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिभागियों की सक्रियता और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से यह आयोजन अपने उद्देश्य में पूरी तरह सफल होता दिखाई दे रहा है।
कार्यशाला में लगभग सत्तर प्रतिभागियों की उपस्थिति रही और शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक वैज्ञानिक चर्चाओं में योगदान दिया।

Views: 22

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

हापुड़: खेत से घर लौटते समय युवती लापता, गाजियाबाद के युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

   हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश...
उत्तर प्रदेश  हापुड़  
हापुड़: खेत से घर लौटते समय युवती लापता, गाजियाबाद के युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

भारत में परोक्ष इच्छामृत्यु का पहला मामला: एम्स दिल्ली में भर्ती हुए हरीश राणा, शुरू हुई लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया

   नई दिल्ली/ गाजियाबाद। भारत के कानूनी और चिकित्सा इतिहास में एक अत्यंत भावुक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। सुप्रीम...
दिल्ली NCR  दिल्ली  गाज़ियाबाद 
भारत में परोक्ष इच्छामृत्यु का पहला मामला: एम्स दिल्ली में भर्ती हुए हरीश राणा, शुरू हुई लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया

शामली में एक गैस एजेंसी ऐसी, जहां गैस की नहीं है किल्लत, सेम डे मिल रही है डिलीवरी

   शामली। जहाँ एक ओर देश के कई हिस्सों में रसोई गैस की किल्लत और वितरण केंद्रों पर लंबी लाइनों की...
शामली 
शामली में एक गैस एजेंसी ऐसी, जहां गैस की नहीं है किल्लत, सेम डे मिल रही है डिलीवरी

गाजियाबाद: स्मार्ट प्रीपेड बिजली व्यवस्था का आगाज, बैलेंस खत्म होते ही 2000 से अधिक घरों की बत्ती गुल

   गाजियाबाद। जनपद में शासन के निर्देशानुसार शुक्रवार से स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर व्यवस्था को पूरी तरह से अमलीजामा पहना दिया...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: स्मार्ट प्रीपेड बिजली व्यवस्था का आगाज, बैलेंस खत्म होते ही 2000 से अधिक घरों की बत्ती गुल

मेरठ: अवैध कॉलोनाइजरों पर मेडा का बड़ा प्रहार, आठ कॉलोनियों में विकास कार्य जमींदोज

   मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने शहर में अवैध प्लाटिंग और बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बसाई जा रही कॉलोनियों के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अवैध कॉलोनाइजरों पर मेडा का बड़ा प्रहार, आठ कॉलोनियों में विकास कार्य जमींदोज

उत्तर प्रदेश

हापुड़: खेत से घर लौटते समय युवती लापता, गाजियाबाद के युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

   हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश...
उत्तर प्रदेश  हापुड़  
हापुड़: खेत से घर लौटते समय युवती लापता, गाजियाबाद के युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

मेरठ: अवैध कॉलोनाइजरों पर मेडा का बड़ा प्रहार, आठ कॉलोनियों में विकास कार्य जमींदोज

   मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने शहर में अवैध प्लाटिंग और बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बसाई जा रही कॉलोनियों के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अवैध कॉलोनाइजरों पर मेडा का बड़ा प्रहार, आठ कॉलोनियों में विकास कार्य जमींदोज

सहारनपुर में दहेज दहेज हत्या के दोषी पति को 9 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला 

सहारनपुर। जिले की एक अदालत ने दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए मृतका के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दहेज दहेज हत्या के दोषी पति को 9 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला 

मेरठ: भाकियू चौधरी का संगठन विस्तार, आमिर चौहान को मिली मेरठ युवा जिला अध्यक्ष की कमान

   मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) चौधरी ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन की पैठ को और मजबूत करने के लिए...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: भाकियू चौधरी का संगठन विस्तार, आमिर चौहान को मिली मेरठ युवा जिला अध्यक्ष की कमान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम