माउंट आबू में राजघरानों का आध्यात्मिक संगम! 8 राज्यों के 35 से अधिक शाही परिवार ब्रह्माकुमारीज रिट्रीट में हुए शामिल

On

Rampur News: राजस्थान के प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा एक विशेष रॉयल फैमिली स्पिरिचुअल रिट्रीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर के 8 राज्यों से 35 से अधिक शाही परिवारों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य राजघरानों को आध्यात्मिकता से जोड़ना और समाज में शांति एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना था।

अलग-अलग राज्यों से पहुंचे शाही परिवार

इस रिट्रीट में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के शाही परिवारों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। आयोजन में शामिल होकर उन्होंने न केवल आध्यात्मिक प्रवचनों का लाभ लिया बल्कि शांति, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को अपनाने का संदेश भी दिया।

और पढ़ें सहारनपुर में हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, महिला सहित जेल भेजा गया

नवाब, महाराजा और महारानी का विशेष योगदान

रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पौत्र और पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां (नवेद मियां) भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, महारानी महिमा कुमारी, महाराणा विश्वराज सिंह और महाराजा गज सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके साथ ही महारानी हेमलता राजे और महाराजा सवाई पदमानाभ सिंह जैसे चर्चित नाम भी शाही आध्यात्मिक संगम का हिस्सा बने।

और पढ़ें लखनऊ में महिला सिपाही के साथ अभद्रता और मारपीट, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई शाही चेहरे शामिल

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और ग्वालियर राजघराने से जुड़े महाराजा ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजा विश्ववर्धन सिंह, महारानी मयूरक्षी सिंह और महाराजा ऐश्वर्या चंद कटोच भी पहुंचे। इसी क्रम में युवराज अंबिकेश्वर सिंह, महारानी दिव्या सिंह, युवराज अनिरुद्ध सिंह और महारानी मीनाक्षी देवी ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

और पढ़ें मायावती ने 'ट्रम्प टैरिफ' से उभरी चुनौतियों पर जताई चिंता, कहा- भाजपा को नीति में सुधार की जरूरत

कई और शाही हस्तियों की मौजूदगी

आध्यात्मिक रिट्रीट में महारानी कल्याणी गजपति, महाराजा जयप्रताप सिंह और महारानी तनवीर चौहान जैसी हस्तियां भी मौजूद रहीं। इसके अलावा क्राउन प्रिंस मानवेन्द्र सिंह की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। इन सभी शाही परिवारों ने मिलकर समाज को आध्यात्मिकता अपनाने और जीवन मूल्यों को संवारने का संदेश दिया।

लेखक के बारे में

नवीनतम

रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

Moradabad Flood: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और 18 लोग घायल

Mumbai News: मुंबई के दहिसर इलाके में रविवार दोपहर एक भीषण हादसा हुआ, जब न्यू जन कल्याण सोसाइटी की 24...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और 18 लोग घायल

ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

Last Lunar Eclipse 2025: 7 सितंबर 2025 को देश का आखिरी चंद्र ग्रहण पूरे भारत में देखा गया। इस दौरान...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

Pithampur News: इंदौर के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। इंडोरमा इलाके की सागर श्री...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

मेवाड़ में पायलट की सियासी शक्ति का प्रदर्शन! बोले- 3 साल बाद कांग्रेस करेगी बंपर वापसी- Rajasthan Politics

Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट 7 सितंबर को अपना जन्मदिन मेवाड़ की पावन भूमि...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  राजस्थान 
मेवाड़ में पायलट की सियासी शक्ति का प्रदर्शन! बोले- 3 साल बाद कांग्रेस करेगी बंपर वापसी- Rajasthan Politics

उत्तर प्रदेश

रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

Moradabad Flood: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ। थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैंं। जिनके...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट व साइबर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया

   कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। फर्रुखाबाद से भारतीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया