मुज़फ्फरनगर में युवक ने फूंका अरशद मदनी का पुतला, शिव और राम पर टिप्पणी पर गुस्से में जताया विरोध
मुजफ्फरनगर- जमीयत उलेमा हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद मदनी के बयान से खफा एक युवक ने उनके पुतले का दहन करके अपने गुस्से का इज़हार किया है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के महावीर चौक पर गुस्साए युवक ने जमीयत उलेमा हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद मदनी का पुतला दहन किया। इस दौरान गुस्साए युवक ने […]
मुजफ्फरनगर- जमीयत उलेमा हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद मदनी के बयान से खफा एक युवक ने उनके पुतले का दहन करके अपने गुस्से का इज़हार किया है।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के महावीर चौक पर गुस्साए युवक ने जमीयत उलेमा हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद मदनी का पुतला दहन किया।
इस दौरान गुस्साए युवक ने सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे भी लगाए। दिल्ली के रामलीला मैदान से अरशद मदनी ने एक बयान दिया था, कि दुनिया में सबसे पहले आदम आए। मदनी के इस बयान से गुस्साए युवक ने जबरदस्त नारेबाजी करते हुए महावीर चौक पर पुतला दहन किया।
ये भी पढ़ें रामपुर: भाजपा की बजट चौपाल में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज, विधायक आकाश सक्सेना ने गिनाईं खूबियांपंडित अश्वनी भारद्वाज ने अरशद मदनी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि श्री रामचंद्र और शिव शंभू से पहले कुछ नहीं था। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आज अरशद मदनी का पुतला फूंका है।
अश्वनी ने कहा कि उन्होंने हमारे सनातन धर्म को जलाया है और हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। मैं किसी पार्टी या संगठन से नहीं हूं, मेरी भावनाएं आहत हुई है तो मैंने पुतला फूंक दिया।
उन्होंने सभी हिंदू संगठनों से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा अरशद मदनी के खिलाफ FIR हो जिससे उन्हें अपनी करनी का एहसास हो, जो उन्होंनेकहा है, करा है उसे भुगतना पड़े मैं किसी संगठन से नहीं हूं ,मैं अकेला हूं ,मेरे आराध्य मेरे शंभू मेरे श्री राम के बारे में कोई कहता है कि वह पृथ्वी पर थे ही नहीं, उनका अस्तित्व ही नहीं था तो यह स्वीकार नहीं किया जाएगा।
गुस्साए पंडित अश्वनी भारद्वाज ने अरशद मदनी के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा एफआइआर दर्ज कराने की अपील भी की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां