मुज़फ़्फ़रनगर में युवक का अपहरण,कार में डालकर ले गए बदमाश
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में एक युवक का अपहरण कर लिया गया। अपहृत के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 1 महिला सहित 7 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 6 दिन पहले की बताई जा रही है। इस मामले में मुकदमा शनिवार शाम दर्ज हुआ है। थाना फुगाना क्षेत्र […]
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में एक युवक का अपहरण कर लिया गया। अपहृत के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 1 महिला सहित 7 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 6 दिन पहले की बताई जा रही है। इस मामले में मुकदमा शनिवार शाम दर्ज हुआ है।
थाना फुगाना क्षेत्र के गांव जोगियाखेड़ा निवासी उस्मान ने बताया कि उसका 20 वर्षीय बेटा साकिब 22 जनवरी की रात खेतों में पानी चलाने के लिए अपने ट्यूबवेल पर गया था। आरोप है कि रात के करीब 10:00 बजे फुगाना बाईपास के समीप उनके ट्यूबवेल से सफेद कार सवार 7 लोगों ने साकिब का अपहरण कर लिया।
एक महिला सहित सात पर रिपोर्ट दर्ज
ये भी पढ़ें शुरुआती घंटे में शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में कारोबार कर रहे सेंसेक्स और निफ्टीथाना फुगाना पुलिस के अनुसार जोगियाखेड़ा निवासी उस्मान की तहरीर पर 20 वर्षीय युवक साकिब के अपहरण के मामले में गांव के सनव्वर, मुनव्वर, आकिल, शकील, बिलाल और फरज़ाना सहित गांव सिंघावली जनपद मेरठ निवासी मोहसिन के विरुद्ध अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर अपहृत को बरामद किया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां